क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं पवन सिंह? 'भोजपुरी बवाल' में राधे मां ने अभिनेता को लेकर की भविष्यवाणी
Bhojpuri Bawal: रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में राधे मां की एंट्री हुई है। उन्होंने पवन सिंह की निजी जिंदगी को लेकर एक भविष्यवाणी की है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
विस्तार
शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि भारती सिंह, पवन सिंह को राधे मां से मिलवाती हैं। राधे मां पवन सिंह की भविष्यवाणी करते हुए बताती हैं कि पवन सिंह को 45 साल की उम्र में एक अच्छी प्यार करने वाली पत्नी मिलेगी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह, राधे मां से पूछती हैं 'आप बताइए कि क्या हमारे पवन भाई को अच्छा जीवनसाथी मिलेगा? इस पर राधे मां कहती हैं 'सामने आओ।' फिर वह कहती हैं 'इसका दिल बहुत साफ है। इसको 45 साल की उम्र में एक बहुत अच्छी प्यार करने वाली पत्नी मिलेगी।' इतना सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग खुश हो जाते हैं।
- आपको बता दें कि भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह ने अब तक दो शादियां की हैं।
- उनकी पहली पत्नी का नाम नीलम सिंह था।
- नीलम का 2015 में निधन हो गया था।
- उनकी दूसरी शादी 2018 में ज्योति सिंह से हुई थी।
- मौजूदा वक्त में उनसे तलाक का मामला अदालत में चल रहा है।
- अगर राधे मां की भविष्यवाणी सही होती है, तो पवन सिंह की यह तीसरी शादी होगी।