{"_id":"6ab154f86fa3bf4b1103dcff","slug":"bhojpuri-actor-ashish-attarchand-become-chain-snatcher-mumbai-police-arrested-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गरीबी की मार: काम नहीं मिला तो चेन झपटने पर उतरा अभिनेता, पुलिस ने रेड मारकर चॉल से धर दबोचा; क्या है मामला?","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
गरीबी की मार: काम नहीं मिला तो चेन झपटने पर उतरा अभिनेता, पुलिस ने रेड मारकर चॉल से धर दबोचा; क्या है मामला?
Mon, 21 Sep 2026 09:32 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 21 Sep 2026 09:32 PM IST
सार
Bhojpuri Actor: मुंबई पुलिस ने एक भोजपुरी अभिनेता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने एक बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीन ली थी। बताया जाता है कि गरीबी की वजह से वह चोर बना।
विज्ञापन
भोजपुरी अभिनेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुंबई पुलिस ने एक छोटे अभिनेता को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि आर्थिक तंगी के कारण उसने सांताक्रूज इलाके में एक बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीन ली थी। आरोपी की पहचान सांताक्रूज (पूर्व) के रहने वाले आशीष अत्तरचंद शर्मा के तौर पर हुई है। उससे चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
क्यों हुई शुरुआती जांच में मुश्किल?
- वकोला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को शिकायतकर्ता की मां के घर के अंदर एक अनजान व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली थी।
- इसके बाद औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।
- चूंकि घटना की जगह एक भीड़भाड़ वाली चॉल में थी और वहां कोई सीसीटीवी कैमरा या चश्मदीद गवाह नहीं था।
- इसलिए पुलिस को शुरुआती जांच में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पुलिस
- फोटो : AI ग्राफिक्स
हुलिए के आधार पर हुई पहचान
सब-इंस्पेक्टर सुशांत कुमार पाटिल ने कहा, 'हालांकि शिकायतकर्ता की तरफ से बताए गए हुलिए के आधार पर जांचकर्ताओं ने आसपास की गलियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटना के समय इलाके के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को भेष बदलकर संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा।

बॉक्स ऑफिस: क्या मंडे टेस्ट में पास हुईं 'वाइब' और 'दायरा'? जानें 'हनुमान अंश' का 46वें दिन का कलेक्शन
मुंबई पुलिस
- फोटो : एएनआई
मुखबिरों की मदद से मिली कामयाबी
संदिग्ध की तस्वीर मिलने के बाद, अधिकारियों ने स्थानीय खुफिया सूत्रों के बीच उसकी फोटो सर्कुलेट की। मुखबिरों से मिली सटीक जानकारी के आधार पर, पुलिस की एक टीम ने श्याम सुंदर चाल में छापा मारा और शर्मा को पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आर्थिक तंगी के कारण अभिनेता ने चोरी करना शुरू किया था। मामले की आगे की जांच चल रही है।
काम ना मिलने की वजह से अभिनेता बना चोर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शर्मा ने कुछ भोजपुरी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए हैं। वह काम की तलाश में था। काम ना मिलने की वजह से अभिनेता की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। इसके बाद अभिनेता ने चोरी और छीना-छपटी जैसे काम करने शुरू कर दिए।