निरहुआ संग रिश्ते पर हुए सवाल ताे बौखलाईं आम्रपाली दुबे; शो ‘भोजपुरी बवाल’ में तोड़ी चुप्पी; कही ये बात
Amrapali Dubey And Actor Nirahua Relationship: शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अभिनेता निरहुआ संग रिश्ते को लेकर पूछे गए सवाल पर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने दो-टूक जवाब दिया।
विस्तार
भोजपुरी अभिनेता निरहुआ शादी-शुदा हैं लेकिन अभिनेत्री आम्रपाली दुबे से उनकी नजदीकियां जगजाहिर हैं। हाल ही में दोनों शो ‘भोजपुरी बवाल’ में शामिल हुए। इस शो के हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग अपने रिश्ते पर बात की।
क्या है आम्रपाली और निरहुआ का रिश्ता?
शो ‘भोजपुरी बवाल’ में शुभंकर मिश्रा ने आम्रपाली से पूछा कि निरहुआ क्या आपके भैया हैं? इस पर वह कहती हैं, ‘वो मेरे को-एक्टर हैं।’
आगे शुभंकर कहते हैं, ‘आप स्वीकार क्यों नहीं कर लेते हो कि प्यार करते हो। आप उनके बच्चों का ध्यान रखते हो।’ इस पर आम्रपाली कहती हैं कि निरहुआ के बच्चे उनके लिए दोस्त की तरह हैं।
आम्रपाली ने गुस्से में क्या कहा?
शो में फिर से शुंभकर कहते हैं, ‘अरे, आप स्वीकार क्यों नहीं कर लेते हो। क्योंकि निरहुआ अपनी पत्नी से प्यार नहीं करते हैं, घर नहीं जाते हैं। आपसे ही रिश्ता है।’ इस बात पर गुस्सा होते हुए आम्रपाली कहती हैं, ‘क्या स्वीकार करना है। आप मेरे बारे में बोलने से पहले जरा सोच लीजिए।’
‘भोजपुरी बवाल’ एक रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है, इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे मुख्य कलाकार हैं। यह सभी भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं। शो में अपने बारे में यह कलाकार कई बातें बता रहे हैं, जिसके बाद विवाद भी खड़े होने लगे हैं। यह शो 02 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।