{"_id":"6ab60dc53168652d990521a7","slug":"alia-bhatt-first-look-poster-from-sanjay-leela-bhansali-lalia-bhatt-first-look-poster-from-sanjay-leela-bhansali-love-and-war-with-ranbir-kapoor-and-vicky-kaushalove-and-war-with-ranbir-kapoor-and-vicky-kaushal-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव एंड वॉर: ‘आग भी…दिलों की जान भी’, भंसाली की फिल्म से रिलीज हुआ आलिया भट्ट का पहला लुक; जानें क्या है खास","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
लव एंड वॉर: ‘आग भी…दिलों की जान भी’, भंसाली की फिल्म से रिलीज हुआ आलिया भट्ट का पहला लुक; जानें क्या है खास
Fri, 25 Sep 2026 11:29 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:29 AM IST
सार
Love And War Alia Bhatt Look: फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का लुक सामने आया है। इस पोस्टर में एक्ट्रेस काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं पोस्टर के साथ मेकर्स का कैप्शन फिल्म में उनके किरदार के बारे में काफी कुछ बता रहा है।
विज्ञापन
फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संजय लीला भंसाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का दूसरा पोस्टर रिलीज हो चुका है। फिल्म के पहले लुक में जहां रणबीर कपूर की झलक सामने आई थी। वहीं आज फिल्म से आलिया भट्ट का लुक सामने आया है। मेकर्स ने आलिया के दो पोस्टर रिलीज कर फैंस का उनके किरदार से परिचय कराया है। पोस्टर में वह अपनी सभी फिल्मों के लुक्स के बेहद अलग दिखाई दे रही हैं।
रेट्रो लुक में दिखीं आलिया भट्ट
फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का लुक काफी ग्लैमरस दिखाई दे रहा है। इस पोस्टर में उन्हें कुर्सी पर अदाओं के साथ बैठे हुए दिखाया गया है। वहीं उनके बैकग्राउंड में पुराने दौर का क्लब दिख रहा है, जहां एक स्टेज के आस पर कई लोग खड़े हुए हैं। पोस्टर को देखते हुए लग रहा है कि उनका किरदार किसी कैबरे डांसर का हो सकता है। इसके पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में 'आग भी, दिलों की जान भी' लिखा है। इससे पता चल रहा है कि फिल्म में उनका किरदार लोगों के बीच काफी मशहूर है।
आलिया का दूसरा लुक भी कातिल
फिल्म 'लव एंड वॉर' से आलिया भट्ट का दूसरा लुक भी दिखाया गया है। इस पोस्टर में पूरी तरह कैबरे डांसर लुक में नजर आ रही हैं। पोस्टर में वह स्टेज पर अपने जलवे बिखेर रही हैं। एक्ट्रेस की पुरानी सभी फिल्मों से यह लुक काफी अलग है।

फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले पोस्टर में था रणबीर कपूर का लुक
फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर विंटेज कार चलाते दिखाई दिए थे। वो एक हाथ से ड्राइव कर रहे थे। वहीं उनका दूसरा हाथ जख्मी था और उससे खून बह रहा था। बता दें कि भंसाली की यह कहानी पुराने दौर में सेट है। फिल्म के डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर, एडिटर और कंपाेजर सब कुछ खुद भंसाली ही हैं। बताते चलें कि इस फिल्म के जरिए रणबीर और भंसाली लगभग 19 साल बाद साथ काम करेंगे। 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'सांवरिया' में दोनों ने आखिरी बार साथ काम किया था।

गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliabhatt
पहले भी रह चुकी हैं भंसाली की फिल्म का हिस्सा
एक्ट्रेस आलिया भट्ट पहले भी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में काम कर चुकी हें। फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिला था। फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित थी। इस फिल्म की कहानी में मायानगरी की बदनाम गलियों की दास्तान दिखाई गई थी।

लव एंड वॉर
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
फिल्म 'लव एंड वार' के बारे में
- यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होने वाली है।
- फिल्म का निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है।
- वहीं फिल्म का म्यूजिक सा रे गा मा लेबल के अंदर निर्मित हुआ है।
- फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।