फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   Want to Study in Italy? Get Fee Waivers and Financial Aid of Up to €7,000 a Year

स्कॉलरशिप: इटली में पढ़ाई का सपना? योग्यता और आय के आधार पर मिलेगी फीस में छूट, सालाना 7000 यूरो तक मदद

Thu, 27 Aug 2026 02:43 PM IST
शाहीन परवीन मुस्कान सोगानी
मुस्कान सोगानी Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 27 Aug 2026 02:43 PM IST
सार

इटली में पढ़ाई करने की योजना बना रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। यहां योग्यता और पारिवारिक आय के आधार पर फीस में छूट के साथ सालाना 7,000 यूरो तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है।

विज्ञापन
Want to Study in Italy? Get Fee Waivers and Financial Aid of Up to €7,000 a Year
छात्रवृत्ति (Scholarship) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Higher Education in Italy: भारत में 18 साल तक पढ़ाई करने के बाद मैंने 'पॉलिटेक्निको डि मिलानो' से मैनेजमेंट इंजीनियरिंग में मास्टर्स के लिए इटली का रुख किया। यह फैसला मेरे लिए सिर्फ उच्च शिक्षा का अवसर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने और दुनिया को नए नजरिये से समझने का अनुभव भी रहा। इटली में बेहतरीन विश्वविद्यालयों, स्कॉलरशिप और अंतरराष्ट्रीय अनुभव के अवसर भारतीय छात्रों के लिए एक बेहतर भविष्य की राह खोलते हैं। इसलिए, अगर आपको इटली में पढ़ने का मौका मिले, तो इसे जरूर अपनाएं। यह अनुभव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ आपके कॅरिअर को भी नई दिशा दे सकता है।

विज्ञापन

चुनौतियों से बढ़ता आत्मविश्वास

विदेश में रहना दूर से जितना आसान लगता है, असल में उतना ही चुनौतियों से भरा होता है। एक नई जगह, नई भाषा और नए माहौल में खुद को ढालना अपने आप में एक बड़ा अनुभव होता है। इसके साथ ही रोजमर्रा की कई जिम्मेदारियां भी खुद उठानी पड़ती हैं। शुरुआत में ये सब कठिन जरूर लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यही चुनौतियां आपको आत्मनिर्भर बनाती हैं।

विज्ञापन

शिक्षा के साथ व्यक्तित्व का विकास

इटली में पढ़ाई का अनुभव सिर्फ एक अच्छी डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छात्रों को सीखने का व्यावहारिक तरीका भी सिखाता है। भारतीय शिक्षा प्रणाली जहां सैद्धांतिक ज्ञान पर अधिक जोर देती है, वहीं इटली में व्यावहारिक शिक्षा, सामूहिक प्रोजेक्ट्स और वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान पर ध्यान दिया जाता है। इसके साथ ही, विदेश में रहकर छात्र आत्मनिर्भरता, जिम्मेदारी और नई परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना भी सीखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक मदद के अवसर भी

इटली में पढ़ाई करने के इच्छुक भारतीय छात्रों के लिए आर्थिक सहायता के कई अवसर उपलब्ध हैं। इटली की विभिन्न क्षेत्रीय सरकारें छात्रों की शैक्षणिक योग्यता और पारिवारिक आय के आधार पर स्कॉलरशिप प्रदान करती हैं। कुछ योजनाओं के तहत छात्रों को सालाना 7,000 यूरो या उससे अधिक की आर्थिक सहायता के साथ ट्यूशन फीस में छूट भी मिल सकती है। आप आधिकारिक लिंक
tinyurl.com/ydzbswxu पर जाकर स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • बेहतरीन विश्वविद्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा।
  • थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल लर्निंग, प्रोजेक्ट्स और वास्तविक समस्याओं पर काम करने का अनुभव मिलेगा।
  • योग्यता और पारिवारिक आय के आधार पर स्कॉलरशिप और ट्यूशन फीस में छूट की सुविधा मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्किंग बनाने का मौका

पढ़ाई के अलावा इटली में रहकर छात्रों को यूरोप की अलग-अलग संस्कृतियों और देशों को करीब से. जानने का अवसर मिलता है। यात्रा और अंतरराष्ट्रीय छात्रों से संवाद के जरिये उनका आत्मविश्वास और सोच का दायरा बढ़ता है। साथ ही, वे मजबूत अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क बना सकते हैं, जो आगे चलकर उच्च शिक्षा, इंटर्नशिप और कॅरिअर में मददगार साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed