फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Major action taken regarding Shahdara incident in Delhi ACP suspended following protests by police personnel

दिल्ली में शाहदरा विवाद पर बड़ा एक्शन: पुलिसकर्मियों के प्रोटेस्ट के बाद एसीपी सस्पेंड, महकमे में मचा हड़कंप

Tue, 03 Nov 2026 06:48 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 06:48 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा यह विरोध-प्रदर्शन किया गया था। यह कार्रवाई पुलिस कर्मियों और वकीलों के बीच चल रहे विवाद के बीच हुई है। इस विवाद का मूल कारण शाहदरा पुलिस स्टेशन की एक घटना है। 

विज्ञापन
Major action taken regarding Shahdara incident in Delhi ACP suspended following protests by police personnel
एसीपी मनस्वी सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त मनस्वी वशिष्ठ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निलंबन सोमवार को पुलिस मुख्यालय के बाहर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा यह विरोध-प्रदर्शन किया गया था। यह कार्रवाई पुलिस कर्मियों और वकीलों के बीच चल रहे विवाद के बीच हुई है। इस विवाद का मूल कारण शाहदरा पुलिस स्टेशन की एक घटना है। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। इस पूरे घटनाक्रम से दिल्ली पुलिस विभाग में काफी हलचल मच गई है। गृह मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के शाहदरा थाने में पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प के बाद दो अधिकारियों के तबादले के विरोध में सोमवार सुबह महिला कर्मियों सहित लगभग 500 पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। तख्ती और पोस्टर हाथों में लिए प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों ने मांग की कि सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनस्वी वशिष्ठ और शाहदरा के थाना प्रभारी (एसएचओ) रहे अरुण कुमार को उनकी पुरानी पदस्थापनाओं पर बहाल किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द नहीं करना, कचहरी में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करना और भविष्य में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट जैसी घटनाओं को रोकना आदि मांगें भी थीं। एसएचओ के केबिन में बिना अनुमति पांच से अधिक अधिवक्ताओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग भी की गई।

यह विवाद थाने में पुलिस और वकीलों के बीच हुई हाथापाई से शुरू हुआ, जिसमें एक वकील घायल हो गया था। वकीलों के अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान करने के बाद, एसीपी और निरीक्षक का तबादला कर दिया गया था। इसके बाद वकीलों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी।

शाहदरा थाने में 23 अक्तूबर को हाथापाई के दौरान अधिवक्ता ललित बंसल के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद थाने में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई, जिसके कारण जिला अदालत के वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।


दिल्ली पुलिस ने 28 अक्तूबर को गांधी नगर में उपमंडल पुलिस अधिकारी के पद पर तैनात वशिष्ठ का तबादला महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई (एसपीयूडब्ल्यूएसी) में कर दिया था। शाहदरा थाने के तत्कालीन एसएचओ अरुण कुमार का तबादला सुरक्षा इकाई में कर दिया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed