{"_id":"6ae21e1d0359bbe23d050fff","slug":"yuva-sangam-will-strengthen-national-unity-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161127-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा संगम से मजबूत होगी राष्ट्रीय एकता : रेखा गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा संगम से मजबूत होगी राष्ट्रीय एकता : रेखा गुप्ता
विज्ञापन
रेखा गुप्ता ने दिल्ली से आए तमिलनाडु के 84 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से किया संवाद
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ‘युवा संगम’ राष्ट्रीय एकता, युवा शक्ति और असीम संभावनाओं का प्रतीक है। बुधवार को दिल्ली सचिवालय में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत तमिलनाडु से आए 84 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और विकास को समझने का अवसर देते हैं। इससे आपसी विश्वास, सम्मान और राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दिल्ली की आधुनिक परिवहन व्यवस्था, मेट्रो नेटवर्क, इलेक्ट्रिक बसों और नई ईवी नीति को करीब से देखने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने राजधानी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने की भी अपील की। उन्होंने युवाओं से दिल्ली को आधुनिक, स्वच्छ और जनहितैषी बनाने के लिए अपने सुझाव साझा करने को कहा। रेखा गुप्ता ने तमिलनाडु की समृद्ध सभ्यतागत विरासत, साहित्य, कला और ज्ञान परंपराओं की सराहना की। युवा संगम फेज-7’ के तहत सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु के विद्यार्थी और फैकल्टी कोऑर्डिनेटर 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक दिल्ली के दौरे पर हैं। ब्यूरो