फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tihar Jail rivalry settled on the streets: man stabbed to death in broad daylight

Delhi NCR News: तिहाड़ जेल की रंजिश का सड़क पर बदला, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
- कालिंदी कुंज पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, मुख्य आरोपी की तलाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में शुरू हुई रंजिश का बदला लेने के लिए बदमाशों ने कालिंदी कुंज थाना इलाके में दिनदहाड़े शाहिद हुसैन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। श्रीराम चौक के पास आरोपियों ने स्कूटी सवार शाहिद को घेरकर ताबड़तोड़ वार किए और भाग गए। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य आरोपी तरुण उर्फ रंजन समेत अन्य आरोपियों की तलाश में छापा मार रही है।

आरोपी सरेराह बीच रास्ते में युवक को चाकू से गोदते रहे, मगर कोई बचाने नहीं आया। कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपी करण उर्फ करम शाह, अबूजर, मोनू मलिक उर्फ साबिर और गौरव गुम्मा को गिरफ्तार किया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर की है। तरुण उर्फ रंजन कालिंदी कुंज थाना क्षेत्र का घोषित बदमाश है। मदनपुर खादर के श्रीराम चौक के पास दिनदहाड़े हुई इस हत्या के वायरल एक मिनट के वीडियो में बाइक सवार चार आरोपी स्कूटी से जा रहे शाहिद को पीछे से चाकू मारते दिख रहे हैं। अचानक हुए वार से स्कूटी गिर गई। इसके बाद चारों ने उस पर एक के बाद एक कई वार किए और मौके से फरार हो गए। घायल शाहिद हुसैन को अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह हत्या शाहिद और तरुण उर्फ रंजन में पुरानी रंजिश थी। इन दोनों के बीच ,2025 में तिहाड़ जेल में हुई रंजिश पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article