{"_id":"6adf61d630a73759d7030d09","slug":"three-friends-surrounded-and-assaulted-one-man-stabbed-in-the-chest-and-killed-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160848-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तीन दोस्तों को घेरकर मारपीट, एक युवक के सीने में घोंपा चाकू, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तीन दोस्तों को घेरकर मारपीट, एक युवक के सीने में घोंपा चाकू, मौत
विज्ञापन
-स्कूटी से लौट रहे थे तीन दोस्त, एक दूसरा दोस्त भी हुआ घायल
-12 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। बाहरी जिला के सुल्तानपुरी इलाके में सोमवार देर रात घर लौट रहे तीन दोस्तों पर दो-तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में 24 वर्षीय हर्ष के सीने में चाकू लगने से मौत हो गई। पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के भीतर फरार हुए आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुल्तानपुरी निवासी दीपक उर्फ दीपू (21) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दो अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात करीब दो बजे सुल्तानपुरी थाने में पीसीआर कॉल मिली थी कि एक युवक को चाकू मार दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां हर्ष गंभीर हालत में मिला। उसके सीने पर चाकू का गहरा घाव था। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं, हर्ष के साथी जतिन की बाईं जांघ पर चाकू लगा था।
बाहरी पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित जतिन ने पुलिस को बताया कि वह हर्ष और कृष्ण (20) के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। तीनों जैसे ही घर के पास पहुंचे, तभी दो-तीन युवक उनकी तरफ दौड़ते हुए आए। आरोपियों ने बिना ज्यादा मौका दिए उन पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में हर्ष के सीने पर चाकू लगा और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। जतिन भी घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्याकांड के बाद पुलिस टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई। इसी आधार पर पुलिस ने दीपक उर्फ दीपू की पहचान की और उसे वारदात के करीब 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपियों की भी पहचान हो चुकी है।
शराब पीने के दौरान विवाद की आशंका : पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना से पहले कुछ युवक घर के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी और विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के बाद हमला किया गया। हालांकि, हमले की वास्तविक वजह क्या थी और मृतक व आरोपियों के बीच पहले से कोई विवाद था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।