फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Safdarjung Hospital recycled 2,063 kg of old registers

Delhi NCR News: सफदरजंग अस्पताल ने 2063 किलो पुराने रजिस्टर किए रीसाइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का भी समापन, 25 पेड़ों और 37 हजार लीटर पानी की बचत का अनुमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 31 अक्तूबर। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) एवं सफदरजंग अस्पताल ने पर्यावरण संरक्षण और प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए दो महत्वपूर्ण पहल कीं। अस्पताल में पुराने रजिस्टरों को रीसाइकिल कर कागज की बचत की गई। वहीं, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के माध्यम से कर्मचारियों को ईमानदारी और जवाबदेही का संदेश दिया गया।



29 अक्तूबर को विशेष अभियान-6 के तहत बड़े स्तर पर कागज रीसाइक्लिंग अभियान चलाया गया। निदेशक कविता रानी शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट चारु बंबा और प्रिंसिपल गीतिका खन्ना ने मार्गदर्शन दिया। कायाकल्प यूनिट की ओआईसी मालिनी आर कपूर ने अभियान की निगरानी की।
विज्ञापन




जनरल स्टोर और वाय वेस्ट वेडनसडे फाउंडेशन के सहयोग से 2063 किलोग्राम पुराने रजिस्टर एकत्र किए गए। इन्हें रीसाइकिल कर तैयार कागज का इस्तेमाल अस्पताल के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में किया जाएगा। इस पहल से लगभग 25 पेड़ों, 2600 किलोग्राम लकड़ी और 37,134 लीटर पानी की बचत का अनुमान है। साथ ही 1114 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन



अस्पताल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का समापन भी हुआ। इस वर्ष की थीम 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' रही। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निदेशक पीके मोहंती मुख्य अतिथि और उप सचिव शैंकी रस्तोगी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।




निदेशक कविता रानी शर्मा ने कहा कि सतर्कता केवल एक सप्ताह तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे पूरे वर्ष कार्यशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने भ्रष्टाचार रोकने के साथ संस्थान में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया। सप्ताह के दौरान कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक, प्रतियोगिताएं और जन शिकायत निवारण शिविर भी आयोजित किए गए। सतर्कता अधिकारी ऋचा कपूर ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed