{"_id":"6a9ec4e37f64fbb7e2026ebe","slug":"relief-from-dilapidated-sewers-and-contaminated-water-in-ghonda-50000-residents-to-benefit-from-four-projects-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-715-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: घोंडा में जर्जर सीवर और दूषित पानी से मिलेगी मुक्ति, 4 परियोजनाओं से 50 हजार आबादी को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: घोंडा में जर्जर सीवर और दूषित पानी से मिलेगी मुक्ति, 4 परियोजनाओं से 50 हजार आबादी को राहत
विज्ञापन
घोंडा में जर्जर सीवर और दूषित पानी से मिलेगी मुक्ति, 4 परियोजनाओं से 50 हजार आबादी को राहत
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। घोंडा विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ब्रह्मपुरी और आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले करीब 50 हजार लोगों को जल्द ही जर्जर सीवर और दूषित पानी की समस्या से राहत मिलने जा रही है। लंबे समय से नारकीय जीवन जीने को मजबूर स्थानीय निवासियों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए चार नई परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। घोंडा के ब्रह्मपुरी, जगजीत नगर, उस्मानपुर, करतार नगर और विजय कॉलोनी में बुनियादी सुविधाएं लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं। सीवर लाइनें पुरानी और जर्जर होने के कारण आए दिन जाम रहती हैं जिससे सड़ांध मारता पानी सड़कों पर बहता रहता है। इसके अलावा पेयजल की पाइपलाइनों में सीवर का पानी मिक्स होने के कारण घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है।
सड़कों पर टूटे व खुले मैनहोल के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिशासी अभियंता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जगजीत नगर और करतार नगर में सीवर की मिक्सिंग को पूरी तरह समाप्त करने के लिए पुरानी व क्षतिग्रस्त वाटर पाइपलाइनों को बदला जाएगा। वहीं ब्रह्मपुरी (एक्स-ब्लॉक), जगजीत नगर और उस्मानपुर क्षेत्र में हादसों को रोकने के लिए टूटे मैनहोल के ढक्कन बदले जाएंगे। इसके साथ करतार नगर और विजय कॉलोनी में जर्जर हो चुके सीवर मैनहोल के ढांचे को नए सिरे से मजबूत बनाया जाएगा। ब्रह्मपुरी (एक्स-ब्लॉक) व उस्मानपुर (सी-ब्लॉक) में आधुनिक सीवर क्लीयरिंग मशीनों के जरिये गाद निकालकर सीवर लाइनें साफ की जाएंगी। जल बोर्ड अधिकारियों के अनुसार इन सभी परियोजनाओं के लिए जल्द धरातल पर काम शुरू करा दिया जाएगा और अगले 3 से 4 महीनों में सभी परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।