फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida bus fire incident PM Modi expresses grief announces 2 lakh aid

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: 'मृतकों के परिजनों दो लाख, घायलों को 50 हजार', राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख

Thu, 24 Sep 2026 11:29 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 24 Sep 2026 11:29 AM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में चलती स्लीपर बस में आग लगने से नौ लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। वहीं पीएम मोदी ने मुआवजे का एलान किया है।

विज्ञापन
Greater Noida bus fire incident PM Modi expresses grief announces 2 lakh aid
ग्रेनो बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गहरा दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से हुई मौतों को दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में हुए बस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन

 

पीएमओ ने किया मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मृतकों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है। वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी। 
 

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड पर पीएम का बयान
प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस त्रासदी से हुई जनहानि से व्यथित हूं। उन्होंने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। 
 

सीएम योगी ने भी जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों से बात की। अधिकारियों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed