{"_id":"6abfb78e2fd10898ae075d33","slug":"dsfgfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4789354-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीएनडी टोल के पास तेज रफ्तार बस ने कैब में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीएनडी टोल के पास तेज रफ्तार बस ने कैब में मारी टक्कर
विज्ञापन
- कैब सवार युवक गंभीर रूप से घायल, प्राथमिकी दर्ज
- जिला अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल किया गया रेफर
नोएडा (संवाद)। फेज-1 थाना क्षेत्र में डीएनडी टोल के पास तेज रफ्तार बस ने एक कैब में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कैब सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।
सेक्टर-11 निवासी यशवंत राव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई संघप्रिया गौतम डीएनडी टोल पर नौकरी करता है। 27 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे वह कैब से जा रहा था। डीएनडी टोल के पास पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस ने कैब में टक्कर मार दी। हादसे में संघप्रिया गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।