फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cement-filled potholes are coming apart again; demand for a permanent solution.

Noida News: सीमेंट से भरे गड्ढे फिर उखड़ने लगे, स्थायी समाधान की मांग

Fri, 25 Sep 2026 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Cement-filled potholes are coming apart again; demand for a permanent solution.
अतुल परिहार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी के बाहर सड़क पर बने गड्ढों को सीमेंट से भरने के बाद एक बार फिर सड़क की हालत खराब होने लगी है। मरम्मत के लिए डाला गया सीमेंट उखड़ने लगा है और सड़क पर दोबारा गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।

निवासियों के अनुसार, सड़क पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए थे। शिकायत के बाद इन्हें सीमेंट डालकर भरा गया, लेकिन मरम्मत ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी। कुछ ही समय बाद सीमेंट उखड़ने लगा और गड्ढे फिर नजर आने लगे। लोगों का कहना है कि बार-बार गड्ढे भरने के बजाय सड़क की पूरी तरह मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके। निवासियों ने संबंधित विभाग से सड़क का दोबारा निरीक्षण कराकर मजबूत और स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

यह बोले निवासी-
गड्ढे भरने के बाद लगा था कि समस्या दूर होगी, लेकिन सीमेंट उखड़ने से सड़क फिर खराब हो गई। -अतुल परिहार
गड्ढों के कारण आवाजाही प्रभावित है, प्रशासन को लंबे समय तक टिकने वाली मरम्मत करानी चाहिए। -मुकेश अग्रवाल

अतुल परिहार

अतुल परिहार

अतुल परिहार

अतुल परिहार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed