फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Hoist the Tricolour: 150 people taken into custody for violating prohibitory orders

लहरा दो तिरंगा : निषेधाज्ञा के उल्लंघन में 150 लोग हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कई प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के लहरा दो तिरंगा प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा के उल्लंघन के संबंध में कई प्राथमिकी दर्ज की हैं। वहीं, करीब 150 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, बार-बार अपील करने के बावजूद कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में लोगों की भीड़ जमा हुई, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद शुक्रवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सीजेपी के सैकड़ों समर्थकों और छात्र कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस के विभिन्न हिस्सों में अचानक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

नेहा बोरा तड़के रिहा
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार तड़के रिहा कर दिया गया। उन्हें ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च में शामिल होने के लिए कनॉट प्लेस जाते समय शुक्रवार को मंडी हाउस से हिरासत में लिया गया था। वहीं, दिपके को झंडेवालान से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत हिरासत संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बोरा को रिहा किया गया। रिहाई के बाद बोरा ने हिरासत की कार्रवाई को गैर-कानूनी बताते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरा ने कहा-गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में क्यों ले रही पुलिस
बोरा ने कहा कि उन्हें मंडी हाउस से हिरासत में लेकर सुबह पांच बजे तक थाने में रखा गया। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस उन्हें गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में क्यों ले रही है। उनके मुताबिक, इस आंदोलन ने ऐसी कार्रवाइयों को उजागर किया है। आइसा ने आरोप लगाया कि बोरा को आरके पुरम थाने ले जाने से पहले करीब पांच घंटे तक दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर घुमाया गया। संगठन के अनुसार, वकील आधी रात के आसपास थाने पहुंचे, लेकिन उन्हें बोरा से मिलने नहीं दिया गया।


सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पुलिस के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुचारु रखने के लिए करीब 150 लोगों को हिरासत में लिया गया। कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की है। पार्क के भीतर त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के जवान तैनात हैं। इसके अलावा, इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed