फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Objective is to improve civic amenities: MLA

नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उद्देश्य : विधायक

Sun, 20 Sep 2026 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Objective is to improve civic amenities: MLA
वार्ड 34 व वार्ड 21 में विकास कार्यों की शुरुआत करते विधायक मुकेश शर्मा . विज्ञप्ति
विधायक मुकेश शर्मा ने दो वार्डों में विकास कार्यों का किया शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने शनिवार को वार्ड 34 और वार्ड 31 में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। इन कार्यों का उद्देश्य स्थानीय विकास को गति देना और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है। इस दौरान क्षेत्र के पार्षद और बड़ी संख्या में निवासी मौजूद रहे।

वार्ड 34 में राजेंद्रा पार्क से दौलताबाद फ्लाईओवर होते हुए धनवापुर रोड तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। टेकचंद नगर में 500 एमएम सीवर लाइन और इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड का निर्माण भी शुरू किया गया। इनसे आवागमन, जल निकासी और नागरिक सुविधाएं बेहतर होंगी। वार्ड 31 में मियांवली कॉलोनी में सीवर, पानी की लाइन और इंटरलॉकिंग टाइल रोड का शिलान्यास हुआ। सात पार्कों का जीर्णोद्धार और सुभाष नगर स्थित गुरु द्रोणाचार्य तालाब का नवीनीकरण भी किया जाएगा। भीम नगर में पार्क एंट्री, बाउंड्री वॉल और इंटरलॉकिंग टाइल्स पथ का निर्माण होगा। पटौदी चौक से एनटीएस बूस्टर तक मेन पाइपलाइन डालने का कार्य भी शामिल है।
विज्ञापन


हर वार्ड में विकास कार्यों को दी जा रही प्राथमिकता
मुकेश शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम के हर वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने विकसित गुरुग्राम के संकल्प को दोहराया। सड़क, सीवर, पेयजल और पार्क जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसका लक्ष्य शहर के हर परिवार तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं और सुझावों को ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
न्यू पालम विहार में 18 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य
गुरुग्राम। वार्ड-5 के न्यू पालम विहार में रविवार को विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। महापौर राजरानी मल्होत्रा और पार्षद रामअवतार राणा ने इन कार्यों की शुरुआत की। यह समारोह न्यू पालम विहार फेस-1 के जे ब्लॉक पार्क और जीएमडीए पार्क, महिंद्रा ऑरा के पास हुआ। इन विकास कार्यों से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इनमें पीने के पानी, सीवर, बरसाती पानी की निकासी की लाइनें और सड़कों का निर्माण शामिल है। न्यू पालम विहार फेस-1 और फेस-2 के कई ब्लॉकों में ये कार्य होंगे। इससे जलापूर्ति, सीवर व्यवस्था, जल निकासी और सड़क सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद ऋषिराज राणा, किरण कांडपाल और आरडब्ल्यूए पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा मेयर ने वार्ड 6 और 7 में भी विकास कार्यों को गति दी है। करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। मेसंवाद

वार्ड 34 व वार्ड 21 में विकास कार्यों की शुरुआत करते विधायक मुकेश शर्मा . विज्ञप्ति

वार्ड 34 व वार्ड 21 में विकास कार्यों की शुरुआत करते विधायक मुकेश शर्मा . विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed