फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Corporation seals 6 buildings and demolishes 4 structures in Bhondsi.

Gurugram News: भोंडसी में निगम ने 6 भवन की सील, 4 निर्माण तोड़े

Tue, 22 Sep 2026 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Corporation seals 6 buildings and demolishes 4 structures in Bhondsi.
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जोन-6 के भोंडसी क्षेत्र में मंगलवार को छह भवनों को सील किया। वहीं चार संरचनाओं को ध्वस्त किया। इसके अलावा एक अवैध बोरवेल को भी सील किया गया। साथ ही डीपीसी (नींव) स्तर तक निर्मित 15 निर्माणों को ध्वस्त किया गया। वहीं, डीपीसी स्तर से ऊपर के दो निर्माणों पर भी तोड़फोड़ की गई। यह कार्रवाई जोन-6 के संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक की मौजूदगी में की गई। इस दौरान जेई मोहित राणा भी मौके पर मौजूद रहे और निर्माण संबंधी कार्रवाई की निगरानी की। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, अनधिकृत निर्माण गतिविधियों पर निगरानी रखने और नियमों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed