फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Assault over a dispute regarding a pathway; allegation of attack on the victim even inside the government hospital.

Gurugram News: रास्ते के विवाद में मारपीट, सरकारी अस्पताल में भी पीड़ित पर हमले का आरोप

Mon, 07 Sep 2026 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Assault over a dispute regarding a pathway; allegation of attack on the victim even inside the government hospital.
पोती रास्ते में खेल रही थी मिट्टी, इसी दौरान आरोपियों ने किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। पटौदी थाना क्षेत्र के एक गांव में रास्ते को पक्का करने को लेकर हुए विवाद में शनिवार को एक परिवार के तीन सदस्यों के साथ दूसरे पक्ष ने मारपीट की। आरोप है कि विरोधी पक्ष ने घर के बाहर मारपीट करने के बाद पटौदी के सरकारी अस्पताल में भी हमला किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह उनकी पोती घर के सामने रास्ते में मिट्टी बराबर कर रही थी। आरोप है उसी दौरान आरोपियों ने उनकी पोती पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश भी की। इसके बाद उसके कान से सोने के आभूषण भी छीन लिए। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपियों ने परिवार पर भी हमला कर दिया। घायलों को पटौदी अस्पताल ले जाया गया, जहां फिर नुकीले हथियारों से हमला कर दिया। घायल परिजन को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस जांच में आभूषण छीनने और किशोरी के साथ गलत हरकत के आरोपों की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed