{"_id":"6ad3e1d9acb41418ae07aac5","slug":"ghaziabad-was-the-countrys-second-most-polluted-city-with-an-aqi-of-206-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25537-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: देश का दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, एक्यूआई हुआ 206","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: देश का दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, एक्यूआई हुआ 206
विज्ञापन
साहिबाबाद। बारिश की बूंदें सूखते ही गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई। बीते चौबीस घंटे में शहर के एक्यूआई में 101 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गाजियाबाद देश का दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा, जिससे सरकारी इंतजामों का भेद खुल गया।
शनिवार को पीसीबी की ओर से जारी बुलेटिन में गाजियाबाद का एक्यूआई 206 रहा। यह ग्रेटर नोएडा (233 एक्यूआई) के बाद दूसरे स्थान पर था। वहीं, गाजियाबाद का लोनी स्टेशन 288 एक्यूआई के साथ देश का सर्वाधिक प्रदूषित स्टेशन रहा। ग्रेटर नोएडा का नॉलेज पार्क 3 स्टेशन 270 एक्यूआई के साथ दूसरे स्थान पर दर्ज हुआ। गाजियाबाद के सात में से चार स्टेशनों का एक्यूआई 200 से अधिक रहा।
बृहस्पतिवार को तेज बौछार के साथ बारिश हुई थी। शुक्रवार को भी बारिश का मौसम बना रहा, लेकिन बूंदें नहीं पड़ीं। बरसात के अगले दिन एक्यूआई में 64 अंकों की गिरावट हुई थी। हालांकि, बरसात का असर खत्म होते ही शनिवार को एक्यूआई में 100 से अधिक अंकों का उछाल आया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि प्रदूषण कम करने के लिए सभी जिम्मेदार विभागों से वार्ता की जा रही है, ताकि हवा को अधिक जहरीला होने से बचाया जा सके।