फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Conducted an inspection following complaints about dilapidated roads and pollution

Ghaziabad News: बदहाल सड़कों व प्रदूषण की शिकायत पर किया निरीक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Conducted an inspection following complaints about dilapidated roads and pollution
गाजियाबाद। वेव सिटी और आदित्य वर्ल्ड सिटी को जोड़ने वाली सड़कों की बदहाल स्थिति और भारी डंपरों की आवाजाही से फैल रहे प्रदूषण की शिकायत पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार को मौके का निरीक्षण किया। बारिश के कारण प्रदूषण तो नहीं दिखा, लेकिन बदहाल सड़कों और उनसे उड़ने वाली धूल का अंदाजा अधिकारियों ने लगाया।
विज्ञापन

निवासियों ने बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि सड़कों की खराब हालत और भारी वाहनों से उड़ने वाली धूल के कारण स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी समेत कई स्वास्थ्य और यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिले के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पीसीबी अधिकारी अश्विनी चौधरी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उनके साथ सेक्टर-2, वेव सिटी के निवासी वीके सिंह, अमित चौधरी, जीवन पंत और शिवकुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निवासियों ने अधिकारियों को सड़कों की खराब स्थिति, डंपरों की लगातार आवाजाही और उड़ती धूल से हो रही परेशानियों से अवगत कराया। निवासी जीवन पंत ने मांग की कि निर्माण कार्यों में लगे भारी वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण किया जाए और सड़कों की मरम्मत के साथ नियमित पानी का छिड़काव और धूल नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासी शिवकुमार ने कहा कि वेव सिटी और आदित्य वर्ल्ड सिटी जैसे बड़े आवासीय क्षेत्रों में हजारों परिवार रहते हैं। ऐसे में निर्माण कार्यों और भारी वाहनों की आवाजाही आम लोगों के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर रही है।
निरीक्षण के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने संबंधित बिल्डरों को नोटिस जारी करने की बात कही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदूषण अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि बारिश के कारण शुक्रवार को धूल नजर नहीं आई, लेकिन सड़कों की बदहाल स्थिति और भारी वाहनों की आवाजाही से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर विभाग को सौंपी जाएगी और सड़कों को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed