{"_id":"6ac947aba658adc3d709cb83","slug":"sushil-yadavs-team-won-16-out-of-20-seats-in-the-sector-37-rwa-election-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82313-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-37 आरडब्ल्यूए चुनाव में सुशील यादव की टीम ने 20 में से 16 पद जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-37 आरडब्ल्यूए चुनाव में सुशील यादव की टीम ने 20 में से 16 पद जीते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-37 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव में सुशील यादव और संजय गर्ग की टीम ने 20 में से 16 पदों पर जीत दर्ज की। सामुदायिक भवन में हुए चुनाव में प्रधान पद पर सुशील कुमार यादव ने वर्तमान प्रधान आईडी शर्मा को 75 मतों से हराया। चुनाव में कुल 975 मतदाताओं में से 821 ने मतदान किया।
नई कार्यकारिणी में संजय गर्ग को महासचिव, मुकेश मल्होत्रा (बंटी) को वरिष्ठ उपप्रधान, प्रवीण चौहान को उपप्रधान, जय नाथ झा को संगठन सचिव, केके डावर को संयुक्त सचिव और रचना गोयल को कार्यालय सचिव चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेंद्र कुमार बलूजा, एमएस चौधरी, मंजू शर्मा, एनके श्रीवास्तव, राम अवतार गुप्ता, रविंद्र कुमार सैनी, संतोष सिंगला और सुभाष गुप्ता निर्वाचित हुए। आईडी शर्मा गुट से सुभाष गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा मान सिंह और बाबूलाल गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित प्रधान सुशील यादव ने कहा कि उनकी टीम सेक्टर के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करेगी। महासचिव संजय गर्ग ने कहा कि निवासियों की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।