फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Palwal tops the state in crop mismatch verification.

Faridabad News: फसल मिसमैच सत्यापन में पलवल प्रदेश में अव्वल

Sat, 10 Oct 2026 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Palwal tops the state in crop mismatch verification.
-23 जिलों में सबसे पहले 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल, 79,860 एकड़ का सत्यापन पूरा
विज्ञापन

पलवल। फसल मिसमैच डेटा सत्यापन में पलवल जिले ने प्रदेश के 23 जिलों में पहला स्थान हासिल किया है। जिले में 79,860.615 एकड़ कृषि क्षेत्र का सत्यापन पूरा कर 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने राजस्व और कृषि विभाग की टीम को बधाई दी। उपायुक्त ने बताया कि फसल मिसमैच सत्यापन से फसल संबंधी दर्ज जानकारी और उपलब्ध रिकॉर्ड के बीच अंतर की पहचान की जाती है। इससे किसानों के रिकॉर्ड दुरुस्त रखने और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी के अनुसार, जिले की पांचों तहसीलों में सत्यापन पूरा हो गया है। अब कोई क्षेत्र लंबित नहीं है। पलवल तहसील में सर्वाधिक 32,463.970 एकड़, होडल में 19,637.767, हथीन में 14,977.476, बहीन में 7,096.293 और हसनपुर में 5,685.109 एकड़ कृषि क्षेत्र का सत्यापन किया गया। इस कार्य में कृषि विभाग ने एमएफएमबी और एग्रीस्टैक से जुड़े कार्यों में सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article