फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dog injures 18-month-old toddler.

Faridabad News: डेढ़ साल के मासूम को कुत्ते ने किया घायल

Wed, 07 Oct 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dog injures 18-month-old toddler.
पर्वतीय काॅलोनी में सुबह घर पर खेल रहा था बच्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पर्वतीय काॅलोनी में मंगलवार को घर में खेल रहे डेढ़ साल के मासूम पर कुत्ते के बच्चे ने हमला कर दिया। उसने बच्चे का चेहरा अपने दांतों से पकड़ लिया, जिससे मासूम घायल हो गया। घटना के समय बच्चे का पिता नौकरी पर गए थे और मां घर का काम कर रही थीं।

बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मां उसके पास पहुंची तो कुत्ते वहां से भाग गया। इसके बाद उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेढ़ वर्षीय आयांश का परिवार किराये पर रहता है। मकान में भवन स्वामी का पालतू कुत्ता रहता है। आयांश के पिता फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार को जब आयांश अपने कमरे में खेल रहा था, तभी कुत्ते के बच्चा वहां पर आ गया। खेलने के दौरान ही उसने आयांश के ऊपर हमला कर दिया और उसके चेहरे पर काट लिया। चिकित्सकों ने बच्चे के घाव का प्राथमिक उपचार किया और रेबीज से सुरक्षित करने के लिए उसका टीकाकरण किया गया। बच्चे की हालत स्थिर होने पर उसे घर भेज दिया गया। हालांकि इस मामले में परिवार ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed