{"_id":"6a9dc4dbc0435b01450b6a81","slug":"canter-coming-from-the-wrong-direction-hits-motorcyclist-one-dead-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79360-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गलत दिशा से आ रहे कैंटर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गलत दिशा से आ रहे कैंटर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-मुंबई हाईवे पर अशोका एन्क्लेव के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई हाईवे पर सेक्टर-37 के पास गलत दिशा से आ रहे कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दिल्ली के करावल नगर निवासी नितेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई संजीव शर्मा पांच सितंबर को बाइक से फरीदाबाद से अपने घर लौट रहा था। वह दिल्ली-मुंबई हाईवे पर अशोका एन्क्लेव, सेक्टर-37 के पास पहुंचा था। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे अज्ञात कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने संजीव को बीके अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर नितेश भी अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। नितेश ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।