{"_id":"6ad8e19ac9e476c01e024c72","slug":"false-ceiling-collapses-at-ayushman-arogya-mandir-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160212-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गिरी फॉल सीलिंग, सिसोदिया-भारद्वाज ने घेरा; स्वास्थ्य मंत्री ने दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गिरी फॉल सीलिंग, सिसोदिया-भारद्वाज ने घेरा; स्वास्थ्य मंत्री ने दी सफाई
Wed, 21 Oct 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:57 PM IST
सार
खानपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नकली छत गिरने का मामला सामने आया है। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
डॉ. पंकज कुमार
- फोटो : एएनआई
विस्तार
खानपुर के रेवला स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में फॉल सीलिंग गिरने का मामला सामने आया है। राहत कि बात यह है कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन फॉल सीलिंग घिरने को लेकर सियासत शुरू हो गई है।
विज्ञापन
र्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार के स्वास्थ्य मॉडल परसवाल उठाए है। इस संबंध में दोनों की ओर से सोशल मीडिया मंच पर फॉल सीलिंग गिरने का वीडियो भी साझा किया है।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज ने लिखा है कि यह हाल में बनाया गया आयोग्य मंदिर है। जिसका काफी प्रचार-प्रसार किया गया था। जबकि मनीष सिसोदिया ने लिखा है कि दिल्ली में भाजपा सरकार का स्वास्थ्य मॉडल देखिए।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि छत के एक छोटे हिस्से में खराबी आई थी। जिसकी मरम्मत कराई जा रही है। इस घटना को पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति के रूप में नहीं देखना चाहिए।