{"_id":"6ad6104fa7093ecbc302752b","slug":"durga-puja-pandal-set-up-in-the-mall-glimpses-of-bengali-culture-to-be-seen-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159847-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मॉल में सजा दुर्गा पूजा पंडाल, बंगाल की संस्कृति के दिखेंगे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मॉल में सजा दुर्गा पूजा पंडाल, बंगाल की संस्कृति के दिखेंगे रंग
विज्ञापन
श्रद्धालुओं और आगंतुकों को बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू होने का मिल रहा अवसर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में पहली बार किसी मॉल में दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया है। साकेत स्थित नेक्सस सेलेक्ट सिटीवॉक में ‘मृण्मयी’ नाम से आयोजित इस उत्सव में बंगाल की पारंपरिक दुर्गा पूजा, कला, संगीत और खानपान की झलक देखने को मिल रही है। इस आयोजन में श्रद्धालुओं और आगंतुकों को बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।
‘मृण्मयी’ का अर्थ मिट्टी से बना हुआ है। उत्सव की विषयवस्तु मां दुर्गा की मिट्टी से प्रतिमा तैयार करने की परंपरा से प्रेरित है। पंडाल की सजावट में पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर के मंदिरों की स्थापत्य शैली और वहां के पारंपरिक राजबाड़ी आंगनों की झलक दिखाई गई है। टेराकोटा शैली के स्तंभ, लकड़ी पर की गई नक्काशी, अल्पना की पारंपरिक आकृतियां और लाल-सफेद रंगों का संयोजन पंडाल को खास रूप दे रहे हैं। आयोजन में पारंपरिक ढाक की थाप के बीच आरती, पुष्पांजलि और भोग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा धुनुची नृत्य, सिंदूर खेला और बिजोया उत्सव जैसे पारंपरिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र हैं। इन आयोजनों के माध्यम से बंगाल की दुर्गा पूजा से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं और सामाजिक परंपराओं को दिल्ली के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
बंगाली व्यंजनों का भी उठा सकेंगे स्वाद :
उत्सव में आने वाले लोग ‘टेस्ट ऑफ बंगाल’ के तहत बंगाली व्यंजनों का स्वाद भी ले सकेंगे। इसके साथ ही अल्पना, टेराकोटा और हस्तशिल्प से जुड़ी कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। बच्चों के लिए मां दुर्गा की कथाओं पर आधारित कहानी सत्र भी रखे गए हैं। इस तरह आयोजन को केवल पूजा तक सीमित न रखकर कला, संस्कृति और पारिवारिक गतिविधियों से जोड़ने की कोशिश की गई है। नेक्सस सेलेक्ट मॉल्स के मुख्य विपणन अधिकारी निशंक जोशी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में मॉल के भीतर दुर्गा पूजा पंडाल की शुरुआत शहर के लिए एक नए सांस्कृतिक केंद्र का अवसर है।