फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Accident: Pickup Carrying Pilgrims Overturns on Eastern Peripheral Expressway, 12 Killed, 27 Injured

बागपत में दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई पिकअप, 12 श्रद्धालुओं की मौत और 21 घायल

Mon, 07 Sep 2026 07:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2026 07:21 AM IST
सार

बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर 32 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बारह लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को दिल्ली रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Baghpat Accident: Pickup Carrying Pilgrims Overturns on Eastern Peripheral Expressway, 12 Killed, 27 Injured
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बारह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। पिकअप में कुल 32 लोग सवार थे और सभी राजस्थान के गोगामेड़ी से दर्शन कर अपने गांव अल्हापुर, थाना उझानी, बदायूं लौट रहे थे।

विज्ञापन


डिवाइडर से टकराकर पलटी पिकअप
हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे बड़ागांव के पास हुआ। बताया गया कि पिकअप वाहन संख्या UP-24 AT-1819 अचानक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मची चीख-पुकार
पिकअप के पलटते ही उसमें सवार कई लोग वाहन के नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और राहगीरों की मदद से वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह श्रद्धालुओं की मौत, 27 घायल
हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल सीएचसी खेकड़ा और बागपत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से इन्हें मेरठ रेफर किया गया। जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया है।  बताया गया कि मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान छह घायलों ने भी दम तोड़ दिया। ऐसे में मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई।

राजस्थान के गोगामेड़ी से लौट रहे थे श्रद्धालु
बताया गया है कि बदायूं के गांव अल्हापुर से श्रद्धालुओं का एक जत्था राजस्थान के गोगामेड़ी की यात्रा पर गया था। दर्शन के बाद सभी पिकअप से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हो गया।

डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय देर रात जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
हादसे के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर पिकअप के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।

मरने वालों में ये हैं शामिल 
हादसे में मृतकों के रूप में शुगड़पाल पुत्र चेतु नंगला, रामेश्वर यादव (70) पुत्र सूबेदार सिंह निवासी आलापुर, प्रेम सिंह (45) पुत्र मुंशीलाल, साधु पुत्र अज्ञात, जितेंद्र (7) पुत्र नैनपाल और मुनीम कुमार के नाम बताए गए हैं। इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान छह घायलों ने दम तोड़ दिया।

मेरठ में भर्ती घायलों में प्रमोदवती पत्नी प्रेमसिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी अल्हापुर शामिल हैं। इसके अलावा भयानवती पत्नी मुन्नालाल और मुन्नी पत्नी साधु, उम्र करीब 50 वर्ष, दोनों निवासी अल्हापुर बताई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed