Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP serious allegations against Delhi government regarding AQI data

एक्यूआई डेटा को लेकर 'आप' का गंभीर आरोप: 'दिवाली की रात निगरानी स्टेशन बंद किए गए', रेखा सरकार पर साधा निशाना

Wed, 11 Nov 2026 06:25 PM IST
Akash Dubey एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 11 Nov 2026 06:25 PM IST
सार

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर दिवाली रात एक्यूआई में हेरफेर का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि त्योहार की रात निगरानी स्टेशन बंद हुए। सीएक्यूएम ने भी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
AAP serious allegations against Delhi government regarding AQI data
आप दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज - फोटो : X @AamAadmiParty

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को दिल्ली सरकार पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) डेटा में हेरफेर का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिवाली की रात निगरानी स्टेशन बंद किए गए। प्रदूषण हॉटस्पॉट पर पानी छिड़ककर रीडिंग प्रभावित की गई।

विज्ञापन


भारद्वाज ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) कार्यालय के बाहर यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल भी ऐसे ही उपाय अपनाए गए थे, जिससे पटाखों से होने वाले प्रदूषण को दर्ज होने से रोका जा सके। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिया गया था, जिसने सीएक्यूएम को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया था। इस साल भी दिवाली की रात दिल्ली सरकार ने एक्यूआई निगरानी स्टेशनों पर डेटा लेना बंद कर दिया। प्रदूषण हॉटस्पॉट पर निगरानी स्टेशनों पर पानी छिड़का जा रहा है। नए एक्यूआई निगरानी स्टेशन हरे-भरे क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं ताकि एक्यूआई कम दिखाया जा सके और लोगों को धोखा दिया जा सके।
विज्ञापन


आप ने सीएक्यूएम से की शिकायत
भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने सीएक्यूएम अध्यक्ष को एक शिकायत लिखी थी। इस शिकायत में उन्होंने इन सभी आरोपों का जिक्र किया था। करीब 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सीएक्यूएम ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उनकी शिकायत पर कोई जवाब भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएक्यूएम पर भी आप ने लगाए आरोप
आप नेता ने आगे आरोप लगाया कि सीएक्यूएम ने पार्टी की ओर से चेयरमैन के साथ बैठक के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया, जबकि अपॉइंटमेंट के लिए एक रिमाइंडर भी भेजा गया था। उन्होंने शिकायत पर कोई कार्रवाई न करने के लिए आयोग की आलोचना की और कहा कि पार्टी के प्रतिनिधि अधिकारियों से मिलने आए थे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। सीएक्यूएम धृतराष्ट्र की तरह अपनी आंखों पर पट्टी बांधे बैठा है। ऐसे सीएक्यूएम का क्या फायदा? हम यहां धरना देने या हंगामा करने नहीं आए थे। हम सिर्फ उनसे मिलने आए थे, लेकिन उन्होंने गेट बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed