फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A speeding car involved in a race collided with two vehicles; the auto-rickshaw driver died

Delhi NCR News: रेस लगा रही एक कार ने दो वाहनों को टक्कर मारी, ऑटोरिक्शा चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सुखदेव विहार में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक मोहम्मद कलाम की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति मो. बबलू घायल हो गया।



न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कार सवार और दूसरी कार के चालकों की तलाश कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि हादसा सुबह सात बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार ने पहले ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी। उसके बाद वह एक साइकिल रिक्शा से टकरा गई। पुलिस कलाम को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी का दावा
घटनास्थल के पास मौजूद एक चाय वाले ने पुलिस को जानकारी दी। उसने बताया कि दो कारें रेस लगा रही थीं। तभी उनमें से एक कार बेकाबू होकर गाड़ियों से जा टकराई। चाय वाले ने यह भी दावा किया कि दुर्घटना के बाद कार से चार लोग निकले और दूसरी कार में बैठकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed