फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A pledge for cleanliness alongside faith

Delhi NCR News: आस्था के साथ स्वच्छता का संकल्प, यमुना के 70 घाटों पर चला अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
बड़ी मात्रा में भगवान के वस्त्र, खंडित मूर्तियां, पूजन सामग्री और अन्य कचरा नदी के आसपास पड़ा मिला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
यमुना के प्रति अपनी आस्था दिखाने लिए हजारों की संख्या में लोगों ने रविवार को नदी के तटों को स्वच्छ और निर्मल स्वरूप देने की जिम्मेदारी निभाई। घाटों और आसपास से भगवान के वस्त्र, खंडित मूर्तियां, पूजन सामग्री और अन्य कचरा उठाया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 70 स्थानों पर व्यापक सफाई अभियान चला। इसमें हजारों नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर यमुना को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोग इसके घाटों पर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। लेकिन पूजन सामग्री और धार्मिक अवशेषों को नदी में प्रवाहित करने या उसके किनारे छोड़ देने से प्रदूषण बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां यमुना के प्रति आस्था तभी सार्थक होगी, जब उनके स्वच्छ और निर्मल स्वरूप को बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी निभाएं। उन्होंने दिल्लीवासियों से यमुना का प्रहरी बनने की अपील की। यमुना में गिरने वाले नालों को टैप करने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और विकेंद्रीकृत एसटीपी स्थापित करने का काम शुरू किया गया है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके लोकसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए गए सेवा संकल्प अभियान के समापन दिवस पर आयोजित किया गया। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि 2030 तक यमुना को स्नान योग्य बनाना है तो यमुना को बचाना होगा।


70 स्थानों पर टोपी-टीशर्ट में जुटे स्वयं सेवक
जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के संयोजन में वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक चले अभियान में दिल्ली के दोनों ओर यमुना के घाटों और आसपास के इलाकों की सफाई की गई। युवाओं के साथ आरडब्ल्यूए, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अभियान का उद्देश्य केवल घाटों से कचरा हटाना नहीं, बल्कि लोगों को नदी की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी रहा।
विज्ञापन



सभी मंत्रियों ने किया श्रमदान
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आईटीओ हाथी घाट पर, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा गांधी नगर घाट, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता श्याम घाट-तीन पर पहुंचे। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ओल्ड रेलवे ब्रिज पर सफाई की, जबकि आशीष सूद और डॉ. पंकज कुमार सिंह सिग्नेचर ब्रिज पर अभियान में शामिल हुए। कपिल मिश्रा ने सोनिया विहार के जीरो पुश्ता स्थित राधा-कृष्ण घाट पर और रविंद्र इंद्राज सिंह ने श्याम घाट-दो पर श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांसदों ने निभाई सफाई की जिम्मेदारी
सांसद मनोज तिवारी ढाई पुश्ता सोनिया विहार, रामवीर सिंह बिधूड़ी कालिंदी कुंज, योगेंद्र चंदोलिया सैनी मंदिर के पास रैंप नंबर-दो, बांसुरी स्वराज राम घाट-एक और प्रवीण खंडेलवाल यमुना बाजार घाट पर सफाई अभियान में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोनिया विहार के प्रथम पुश्ता पर हिस्सा लिया। महापौर प्रवेश वाही राम घाट-दो और एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल हाथी घाट पर पहुंचे। इनके अलावा विधायक, पार्षद और भाजपा के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी भी अभियान से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed