{"_id":"6ae1879bbfcf4823990fb9da","slug":"a-class-12-student-died-by-suicide-by-hanging-herself-in-the-jj-colony-of-bharat-nagar-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 12वीं की छात्रा ने घर में लगाया फंदा, माता-पिता काम पर गए थे; मौत की वजह तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 12वीं की छात्रा ने घर में लगाया फंदा, माता-पिता काम पर गए थे; मौत की वजह तलाश रही पुलिस
Wed, 28 Oct 2026 10:56 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:56 AM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
भारत नगर की जेजे कॉलोनी में मंगलवार सुबह 12वीं कक्षा की छात्रा ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। घटना के समय उसके माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे, जबकि छोटे भाई घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद घटना का पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ भारत नगर इलाके में रहती थी और 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। परिवार में उसके माता-पिता के अलावा एक बहन और दो भाई हैं। मंगलवार सुबह उसके पिता मोहम्मद आलम और मां काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे।
विज्ञापन