फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   35 wards to receive new auto-tippers before Diwali

Delhi NCR News: 35 वार्डों को दिवाली से पहले मिलेंगे नए ऑटो टिप्पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम ने ऑटो टिप्परों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। जिले के सभी 35 वार्डों में 31 अक्तूबर तक एक-एक नया ऑटो टिप्पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद दिवाली के बाद प्रत्येक वार्ड में दो-दो और वाहन उपलब्ध कराने की योजना है। इस तरह जिले में कुल 105 नए ऑटो टिप्पर बढ़ाए जाएंगे। उत्तर-पूर्वी जिले के चेयरमैन पंकज लूथरा ने बताया कि दिवाली से पहले सभी वार्डों में एक-एक टिप्पर पहुंचाने की तैयारी है। इसके अलावा 70 और टिप्परों की खरीद के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

संकरी गलियों में कचरा उठाने में मिलेगी मदद
सीलमपुर, वेलकम, मुस्तफाबाद, गोकलपुरी, भजनपुरा और करावल नगर जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में सफाई व्यवस्था चुनौती बनी हुई है। कई कॉलोनियों की संकरी गलियों में बड़े कूड़ा वाहन नहीं पहुंच पाते। इससे खाली प्लॉटों और सड़कों के किनारे कचरा जमा हो जाता है। दिवाली और धनतेरस के दौरान बाजारों में भी कचरा बढ़ने की आशंका रहती है। छोटे ऑटो टिप्परों से घर-घर कचरा उठाने में मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि, बेहतर व्यवस्था के लिए चालकों की तैनाती और वाहनों का नियमित रखरखाव भी जरूरी होगा।
विज्ञापन




वर्जन
फिलहाल सफाई का जिम्मा संभालने वाली कंपनी की तरफ से दीवाली के लिए एक एक टिप्पर की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही नगर निगम की तरफ से भी सभी वार्डों के लिए दो दो नए टिप्पर खरीदने का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है जल्द ही खरीद का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पंकज लूथरा, चेयरमेन उत्तर पूर्वी जोन नगर निगम


---मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed