फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Heavy rain alert for several districts, including Dehradun 108 roads closed

उत्तराखंड मौसम अपडेट: दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 108 सड़कें बंद, नदियों का जलस्तर बढ़ा

Sun, 06 Sep 2026 09:12 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 06 Sep 2026 09:12 AM IST
सार

मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Heavy rain alert for several districts, including Dehradun 108 roads closed
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और कई दौर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन

प्रदेश में 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़क बंद

राज्य में शनिवार को 108 सड़कें बंद रहीं, जो अभी तक नहीं खुली हैं। इनमें सर्वाधिक प्रभावित ग्रामीण मार्ग (81) हैं। जिलों की बात करें तो अल्मोड़ा में आठ, बागेश्वर में छह, चमोली में 13, चंपावत में दो, देहरादून में 12 सड़कें बंद हैं। इनके अलावा नैनीताल में 19, पौड़ी में 12, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में आठ, टिहरी में आठ और उत्तरकाशी में दो मार्ग बंद रहे। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता चल रहे तीन मदरसे सील, अब तक 17 पर ताले और तीन बंद; अभियान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर बढ़ा

 पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और यह चेतावनी के स्तर के करीब पहुंच रहा है। प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और नदियों, नालों व अन्य जल-धाराओं के पास न जाने की अपील की है।


मसूरी की सड़कें बदहाल, बारिश ने खोली विभागों की पोल

पहाड़ों की रानी मसूरी में बारिश ने नगर पालिका और लोनिवि की सड़कों की बदहाली उजागर कर दी है। शहर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसों का खतरा बढ़ गया है।

मैसानिक लॉज बस अड्डे से किंग्रेग के बीच सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह उखड़ चुकी है। मसूरी-दून मार्ग और मालरोड भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं। शहर की व्यस्त तिलक रोड की हालत भी लंबे समय से खराब है। इस सड़क के किनारे कई होटल हैं। पर्यटकों की आवाजाही के बीच सड़क की खराब स्थिति शहर की छवि पर भी असर डाल रही है। स्थानीय निवासी राजेंद्र प्रसाद और मनोज सिंह ने कहा कि सड़कें लंबे समय से खराब हैं और विभाग केवल आश्वासन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि बड़े गड्ढों को अस्थायी रूप से भरकर यातायात सुरक्षित किया जा सकता है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि बरसात के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों को तेजी से ठीक कराया जाएगा। लोनिवि के ईई दीपक कुमार वर्मा ने कहा कि गड्ढे भरने के लिए कार्ययोजना तैयार हो रही है। उन्होंने बताया कि बड़े गड्ढों को शीघ्र भरा जाएगा। सड़कों की मरम्मत का कार्य 15 सितंबर को बारिश रुकने के बाद शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed