UK Top News: सदन में अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पास, सीएम का कांग्रेस पर वार, एमबीबीएस मामले में गिरफ्तारी
उत्तराखंड में आज विधानसभा सत्र के दौरान अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक समेत सभी 10 विधेयक पारित किए गए। वहीं, सीएम धामी ने प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर तंज कसा। उधर, एमबीबीएस में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दाखिले को लेकर गिरफ्तारी हुई है। पढ़ें अहम खबरें...
विस्तार
उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच संपन्न हो गया। सदन में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक समेत सभी 10 विधेयक पारित किए गए। विरोध के दौरान विपक्षी विधायक सदन के वेल में पहुंचे और काले झंडे दिखाने के साथ कागज भी फेंके। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड विधानसभा सत्र: सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में गैरसैंण में सबसे अधिक समय तक विधानसभा सत्र चला है। पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: प्रदेश में करवा चौथ पर कल सार्वजनिक अवकाश, सरकार की ओर से जारी किया गया आदेश
करवा चौथ के अवसर पर उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले से करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए समय मिल सकेगा। पढ़ें पूरी खबर
हरिद्वार: बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात, एससी-एसटी मुद्दे और धर्म विरोधी बयानों पर जताई आपत्ति
चमोली: विकास कार्यों को रफ्तार, गैरसैंण में मुख्यमंत्री धामी ने 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चमोली जिले में 231.91 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 197.87 करोड़ रुपये की छह योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की छह योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इन योजनाओं से पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, भू-धंसाव से सुरक्षा और पुलिस व अग्निशमन सुविधाओं को मजबूती देने पर जोर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
देहरादून: फर्जी प्रमाणपत्रों से बेटियों को एमबीबीएस में दाखिला, 25 से 30 लाख दिए, तीन और गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला कराने के मामले में एसआईटी ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुजफ्फरनगर निवासी प्रवीण कुमार, हरिद्वार के जगपाल सिंह और बिजनौर निवासी रामपाल सिंह शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने अपनी बेटियों को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज कूटरचित तरीके से तैयार कराए थे। अब तक इस प्रकरण में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर