फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand road accidents rise safety committee meetings decline despite growing number of fatal crashes

देहरादून: सड़क सुरक्षा समितियों की बैठकें लगातार घटती गई, दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता रहा

Wed, 07 Oct 2026 11:46 AM IST
Renu Saklani विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 07 Oct 2026 11:46 AM IST
सार

उत्तराखंड में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की कोशिशों के बीच दुर्घटनाओं का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वहीं, हादसों की रोकथाम के लिए जरूरी जिला सड़क सुरक्षा समितियों की बैठकें तय संख्या के मुकाबले काफी कम हो रही हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand road accidents rise safety committee meetings decline despite growing number of fatal crashes
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

प्रदेश में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के दावे और प्रयासों के बीच दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। चिंता की बात यह है कि हादसों की रोकथाम के लिए बनाई गई जिला सड़क सुरक्षा समितियों की बैठकें ही लगातार कम हो रही हैं। नियमानुसार हर जिले में हर महीने बैठक होनी चाहिए, लेकिन राज्य में निर्धारित 156 बैठकों के मुकाबले इस वर्ष अगस्त तक केवल 54 बैठकें ही हुई हैं।

विज्ञापन

राज्य में 2021 से 2025 के बीच क्रमश: 1405, 1674, 1691, 1747 और 1846 सड़क हादसे हुए। यानी हर साल दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। हादसों की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग, लोनिवि समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की जिला सड़क सुरक्षा समिति गठित है।

विज्ञापन


नियमानुसार जिले में हर महीने एक बैठक होनी चाहिए। इसके अनुसार प्रदेश में सालाना 156 बैठकें होनी चाहिए थीं, लेकिन 2023 में 100, जबकि 2024 और 2025 में 84-84 बैठकें ही हुईं। इस वर्ष अगस्त तक 54 बैठकें हुई हैं। इस संबंध में संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा ने बताया कि बैठकों को नियमित तौर पर कराए जाने के निर्देश आरटीओ व आरटीओ को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...एक विलेन फिल्म जैसी वारदात: हत्या के पीछे की कहानी हर किसी को चौंका रही, तीन लोगों को उतार दिया मौत के घाट

शाम को छह से रात नौ बजे तक अधिक हादसे

परिवहन विभाग के अनुसार प्रदेश में शाम छह से रात नौ बजे के बीच सबसे अधिक हादसे होते हैं। इसके बाद दोपहर तीन से शाम छह बजे का समय दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील है। महीने के लिहाज से जून में सबसे अधिक घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक भी प्रदेश पहुंचते हैं। दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मामले वाहन-वाहन टक्कर के हैं, जबकि दूसरे नंबर पर वाहन से पैदल यात्री के टकराने की घटनाएं हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed