फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand final voter list 2026 SIR completed 71.58 Lakh Voters Including 1.29 lakh new electors

उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.41 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट

Sat, 03 Oct 2026 12:14 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 03 Oct 2026 12:14 PM IST
सार

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम आज अंतिम मतदाता सूची जारी करेंगे, जिसमें नए मतदाताओं के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand final voter list 2026 SIR completed 71.58 Lakh Voters Including 1.29 lakh new electors
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। आठ जून से शुरू हुए एसआईआर के तहत प्रदेशभर में कुल 9,41,685 वोट काटे गए हैं। जबकि प्री-एसआईआर के दौरान व इससे पहले 4,53,459 वोट काटे गए थे। प्री-एसआईआर और एसआईआर के मिलाकर कुल 13,95,144 वोट कटे हैं।

डॉ. पुरुषोत्तम ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आठ जून को जब एसआईआर शुरू किया गया था, उस वक्त राज्य में 79,60,762 मतदाता थे। 14 जुलाई को जब ड्राफ्ट सूची जारी हुई तो इनमें से 8,26,977 वोट कट गए। 14 जुलाई को प्रदेश में 71,33,785 मतदाता बचे। इसके बाद आपत्तियां दाखिल करने, विसंगतियों की सुनवाई का निस्तारण 14 जुलाई से 28 सितंबर के बीच हुआ, जिसमें 1,04,708 मतदाता और कम हो गए।

विज्ञापन


इसके बाद बचे 70,29,077 मतदाता। एसआईआर के दौरान 1,29,872 नए मतदाता भी जुड़े। लिहाजा, प्रदेश में अब तीन अक्तूबर को 71,58,949 मतदाता हैं। प्रेस वार्ता में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात अक्तूबर से विशेष अभियान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि अब सात अक्तूबर से छूटे हुए मतदाताओं, नए मतदाताओं को शामिल करने के लिए फॉर्म-6 भरने का एक माह का विशेष अभियान शुरू होगा। आवश्यकता के हिसाब से नाइट शेल्टर, श्रमिक, गरीब-बेघर लोगों के लिए पर्याप्त हेल्प डेस्क, विशेष शिविर लगेंगे।

92.22 प्रतिशत आपत्तियां हुईं खारिज, हो सकती है कार्रवाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर के दौरान प्रदेश में कुल 92.22 प्रतिशत आपत्तियां खारिज हो गईं। उन्होंने बताया कि फॉर्म-7 के तहत विभिन्न कारणों से वोट काटने की 96,704 आपत्तियां आईं। इनमें से 89,182 आपत्तियां खारिज कर दी गईं। डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि अभी खारिज हुई आपत्तियों को देखा जाएगा। उसी हिसाब से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अब उत्तराखंड में कितने मतदाता

कुल मतदाता : 71,58,949

पुरुष मतदाता : 37,37,701

महिला मतदाता : 34,21,036

थर्ड जेंडर : 212

ये भी पढे़ं...कोटद्वार:  मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी

एसआईआर जब शुरू हुआ  79,60,762 मतदाता
14 जुलाई को ड्राफ्ट लिस्ट आई तो संख्या 71,33,785 मतदाता बचे
अंतिम सूची के बाद  71,58,949 मतदाता
नए मतदाता 1,29,872 मतदाता
एसआईआर में कटे 1,04,708 मतदाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed