Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet meeting today decisions likely on bijli bill surcharge waiver and baini bhuli scheme

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की आयु सीमा बढ़ी, चीनी मिलों को 207.75 करोड़ की बैंक गारंटी

Fri, 27 Nov 2026 12:43 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 27 Nov 2026 12:43 PM IST
सार

उत्तराखंड में सरकारी भर्तियों, स्वास्थ्य सेवाओं, श्रमिकों के कल्याण और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कई अहम बदलावों का रास्ता साफ हुआ है। वन आरक्षी भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने के साथ ही मेडिकल कॉलेजों में पीजी करने वाले डॉक्टरों के लिए सेवा अनुबंध अनिवार्य किया गया है। वहीं, चीनी मिलों को कर्ज लेने में मदद के लिए सरकार बैंक गारंटी देगी। खनन क्षेत्र में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शुल्क दर में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand cabinet meeting today decisions likely on bijli bill surcharge waiver and baini bhuli scheme
कैबिनेट बैठक शुरू - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में लिए गए फैसलों के तहत सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष के एक अतिरिक्त पद को स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन

श्रम विभाग के तहत उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा के लिए सामाजिक सुरक्षा कोष का गठन किया जाएगा। इससे असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के कल्याण के लिए काम किया जाएगा। कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत उत्तराखंड फार्मा संवर्ग में भी संशोधन को मंजूरी मिली है। अब डी फार्मा के साथ बी फार्मा अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

चीनी मिलों को ऋण लेने की सुविधा देने के लिए सरकार 207.75 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी देगी। उत्तराखंड एक्सरे प्राविधिक सेवा संशोधन नियमावली को भी मंजूरी दी गई है। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी करने वाले डॉक्टरों के लिए दो साल का अनिवार्य सेवा अनुबंध (बॉन्ड) लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु आयोग में आईटी से संबंधित पदों को मंजूरी दी गई
मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। एनएचआईडीसीएल को उत्तराखंड में काम नहीं करने के कारण सूचीबद्धता से हटाने का फैसला लिया गया। पंचम विधानसभा के सत्र का सत्रावसान करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। सेतु आयोग में आईटी से संबंधित पदों को मंजूरी दी गई।

आबकारी विभाग में उप आबकारी आयुक्त के पांच और सहायक आबकारी आयुक्त के छह नए पद सृजित किए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर, अब बढ़ेगी ठिठुरन, पाला और कोहरे का अलर्ट, बारिश के आसार नहीं

खनन विभाग के तहत जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शुल्क दर पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गई है। हालांकि, रॉयल्टी में कोई वृद्धि नहीं की गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक नियमावली तैयार करने के लिए मंत्रिमंडल उपसमिति गठित की गई है। समिति की अनुशंसा के आधार पर इस पर फैसला होगा। वहीं, वन आरक्षी के लिए 31 दिसंबर 2028 तक अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष कर दी गई है।

Trending Videos

ये अहम प्रस्ताव

-भवन निर्माण और बिल्डिंग बायलॉज के प्रावधानों में शिथिलता दी जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण, यूडीए और शासन स्तर पर अनुमति मिलने की व्यवस्था होगी।
-राज्य में लैंड यूज बदलने की दरों में करीब 25 प्रतिशत की कमी की गई है।
-हरिद्वार में कुल 21.08 किलोमीटर लंबाई के तीन पीआरटी कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें 21 स्टेशन होंगे। पहले कॉरिडोर की लंबाई 15 किलोमीटर होगी, जो सीतापुर से भारत माता मंदिर तक बनेगा। इससे लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
-आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपये की वृद्धि की जाएगी। वर्तमान में उन्हें 8300 रुपये मासिक मानदेय मिलता है।
-उत्तराखंड महाधिवक्ता सेवा अधिष्ठान कर्मचारी सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई है।
-बापूग्राम की 594 एकड़ आरक्षित वन भूमि समेत बिंदुखत्ता और अन्य वन क्षेत्रों में बसी आबादी को डी-नोटिफाई करने पर सैद्धांतिक सहमति दी गई है।
-सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत अब राज्य सरकार इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed