{"_id":"6ae88bedb856610d0d0f2130","slug":"road-for-three-villages-to-be-built-at-a-cost-of-two-crore-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1011-138175-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दो करोड़ से बनेगी तीन गांवों की सड़क, गड्ढों से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दो करोड़ से बनेगी तीन गांवों की सड़क, गड्ढों से मिलेगी राहत
Mon, 02 Nov 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
- त्योहारी सीजन में लोनिवि ने शुरू कराया पैचवर्क, जल्द होगा सड़क का डामरीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। क्षेत्र के ग्राम बादामावाला, पश्चिमीवाला और छोटूवाला के ग्रामीणों को जल्द ही जर्जर सड़क से राहत मिलने वाली है। तीनों गांवों की सड़क के डामरीकरण के लिए करीब दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। वहीं, त्योहारों के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने सड़क को गड्ढामुक्त करने के लिए काम भी शुरू करा दिया है।
रविवार देर शाम शुरू हुआ गड्ढे भरने का कार्य सोमवार सुबह से फिर जारी रहा। लंबे समय से सड़क पर बने गड्ढों के कारण ग्रामीणों और रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। त्योहारों के दौरान सड़क पर आवागमन बढ़ने के चलते विभाग की ओर से गड्ढों को भरने का काम कराया जा रहा है, ताकि लोगों को फिलहाल राहत मिल सके।
लोनिवि के सहायक अभियंता नरेंद्र गौड़ ने बताया कि तीनों गांवों की सड़क के नवनिर्माण का कार्य स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही शासनादेश जारी होने के बाद सड़क का नए सिरे से निर्माण शुरू कराया जाएगा। ग्रामीण राहुल चौहान, अंशुल नेगी और रोहन राणा ने बताया कि सड़क की मरम्मत का कार्य शुरु होने पर इलाके में खुशी का माहौल है।