फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NSA Ajit Doval and CDS General NS Subramani Arrive in Lansdowne Kotdwar Garhwal Rifles Tight Security

कोटद्वार: आईआईटी रुड़के के दीक्षांत समारोह के बाद लैंसडौन पहुंचे अजीत डोभाल और सीडीएस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 19 Sep 2026 04:53 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी,लैंसडौन (कोटद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी,लैंसडौन (कोटद्वार) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 19 Sep 2026 04:53 PM IST
सार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस सुब्रमणि के लैंसडौन पहुंचने से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। गढ़वाल राइफल्स के हेलीपैड से लेकर आसपास के चेक पोस्ट तक पुलिस और सेना के जवानों ने मोर्चा संभाले रखा।

विज्ञापन
NSA Ajit Doval and CDS General NS Subramani Arrive in Lansdowne Kotdwar Garhwal Rifles Tight Security
अजीत डोभाल - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस सुब्रमणि आईआईटी रुड़की में आयोजित दीक्षांत समारोह के समापन के बाद लैंसडौन पहुंच गए हैं। वे गढ़वाल राइफल्स के हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरे। रुड़की में एक सैन्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे सीधे यहां आए थे।

विज्ञापन


हेलीपैड पर कर्नल ऑफ द रेजिमेंट गढ़वाल ग्रुप व गढ़वाल स्काउट्स ले. जनरल दिनेश सिंह राणा ने उनकी आगवानी की। इस दौरान ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी भी मौजूद थे। दोनों शीर्ष अधिकारियों के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


लैंसडौन और आसपास के कई किलोमीटर के दायरे में पुलिस और सेना के जवान तैनात हैं। हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही थी। वेलकम पोस्ट और जयहरीखाल चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। बाहरी लोगों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...अजीत डोभाल: एक वक्त ऐसा आया जब लगा मेरा करियर खत्म हो गया, NSA ने छात्रों को सुनाया अपने मिशन का वो किस्सा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी। लैंसडौन के साथ-साथ निकटवर्ती क्षेत्रों में भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। पुलिस और सेना के जवानों ने मिलकर सुरक्षा घेरा बनाया था। हर संवेदनशील स्थान पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया था। वेलकम पोस्ट और जयहरीखाल चेक पोस्ट पर विशेष रूप से चौकसी बरती गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed