{"_id":"6ae77a3aa5dba7d8a60bb147","slug":"jenny-case-bjp-offensive-against-harak-singh-rawat-mahendra-bhatt-demands-father-be-made-public-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेनी प्रकरण: हरक पर हमलावर हुई भाजपा, महेंद्र भट्ट ने कहा- बच्चे का पिता कौन है, यह सार्वजनिक हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेनी प्रकरण: हरक पर हमलावर हुई भाजपा, महेंद्र भट्ट ने कहा- बच्चे का पिता कौन है, यह सार्वजनिक हो
Sun, 01 Nov 2026 11:13 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:13 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हम आरोप नहीं लगा रहे हैं, बच्चे का पिता कौन है यह तो सार्वजनिक हो और अगर उस समय जेनी ने आरोप लगाए तो तथ्यात्मक कुछ तो बात होगी, जो सार्वजनिक होनी चाहिए।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत और महेंद्र भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर जेनी प्रकरण को लेकर कांग्रेस और हरक सिंह रावत पर हमलावर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जेनी प्रकरण कांग्रेस के शासन काल में हुआ था, जेनी को संतान हुई थी, उसका पिता कौन है, यह तथ्य अभी तक छुपा हुआ क्यों है, सच सामने आना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम आरोप नहीं लगा रहे हैं, बच्चे का पिता कौन है यह तो सार्वजनिक हो। और अगर उस समय जेनी ने आरोप लगाए तो तथ्यात्मक कुछ तो बात होगी, जो सार्वजनिक होनी चाहिए।
विज्ञापन
देहरादून: हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी, जमीनी विवाद में महिला के पत्नी बताने का मामला
विज्ञापन
कहा, उसने हरक सिंह रावत का नाम लिया था, हालांकि बाद में डीएनए रिपोर्ट में कहा गया था कि हरक सिंह से मिलान नहीं हुआ है पर जेनी उनके घर में रहती थी, उन्हें पता करना चाहिए था कि बच्चा किसका है।