फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   ITBP Jawan Pankaj Singh Kathait Dies Given Military Honours in Adibadri Chamoli News

आदिबदरी: तिरंगे में लिपटा पहुंचा आईटीबीपी जवान का पार्थिव शरीर, सैनिक सम्मान के साथ नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Wed, 16 Sep 2026 03:05 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, आदिबदरी (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, आदिबदरी (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Wed, 16 Sep 2026 03:05 PM IST
सार

37 वर्षीय जवान के निधन की खबर से आदिबदरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पैतृक गांव पहुंचे पार्थिव शरीर को देखकर परिजन और ग्रामीण भावुक हो उठे।

विज्ञापन
ITBP Jawan Pankaj Singh Kathait Dies Given Military Honours in Adibadri Chamoli News
जवान का अंतिम विदाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आइटीबीपी के जवान पंकज सिंह कठैत (37 ) पुत्र कुंवर सिंह कठैत का हृदयाघात से गत सोमवार को निधन हो गया था। पंकज कठैत का  तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर सेना के वाहन से सोमवार सुबह  आठ बजे नोएडा  से पैतृक गांव नगली लाया गया।  

विज्ञापन


जैसे ही तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव  शरीर उनके घर के आंगन में  पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। सभी परिवारजन विलख विलख कर रोने लगे। मां शोभा देवी और पत्नी संतोषी देवी बेहोश हो गई। बड़ी मुश्किल से लोगों ने दोनों को संभाला।  
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। वाहन से करीब 20 कीमी का सफर तय करके गांव से अंतिम यात्रा सिमली घाट पहुंची। गौचर से आए प्लाटूनकमांडर दर्शन लाल के नेतृत्व में आइटीबीपी के जवानों की टुकड़ी ने दिवंगत पंकज को हथियार उल्टे करके शोक व्यक्त किया। शोक धुन का वादन कर व हवा में गोलियां दाग़कर शहीद को अंतिम विदाई दी। क्षेत्रीय  विधायक अनिल नौटियाल ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर  शोक व्यक्त किया। शहीद के छोटे भाई नीरज ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed