फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Intensified 'super-checking' in voter list revision; verification of claims and objections underway

Dehradun News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों-आपत्तियों का सत्यापन

Fri, 25 Sep 2026 07:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Intensified 'super-checking' in voter list revision; verification of claims and objections underway
देहरादून। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत देहरादून जिले में प्राप्त दावों और आपत्तियों के सत्यापन का काम तेज कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को 22-मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सुपर चेकिंग के दौरान मतदाता पंजीकरण से जुड़े आवेदनों की जांच की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान फॉर्म-6 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। इस दौरान इंदिरा कॉलोनी नेशविला रोड निवासी अभिषेक कुमार के आवेदन को प्रक्रियाधीन पाया गया। वहीं सोनिया, निवासी न्यू खाला गांव, मसूरी रोड के आवेदन की जांच के बाद उसे निरस्त पाया गया। आवेदन में कमी मिलने पर संबंधित आवेदक को इसकी जानकारी देने के साथ आवश्यक अभिलेख संलग्न कर दोबारा फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश बीएलओ को दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त प्रत्येक दावा और आपत्ति की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निष्पक्षता और गहनता से जांच की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुपर चेकिंग का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजरों को आवेदनों की जांच में जरूरी अभिलेखों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध रखने को कहा, ताकि आगामी चुनाव के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed