{"_id":"6aeb699c71eb0cb7f50198d5","slug":"including-former-cm-khanduri-and-olympian-vandana-15-individuals-to-receive-uttarakhand-gaurav-samman-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्थापना दिवस: पूर्व सीएम स्व.भुवन चंद्र खंडूड़ी, ओलंपियन वंदना समेत 15 को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्थापना दिवस: पूर्व सीएम स्व.भुवन चंद्र खंडूड़ी, ओलंपियन वंदना समेत 15 को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान
Wed, 04 Nov 2026 10:55 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:55 PM IST
सार
प्रदेश सरकार की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल, साहित्य, कला, संस्कृति और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवांवित करने वालों को राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी, ओलंपियन वंदना कटारिया और अंकिता ध्यानी सहित 15 लोगों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार मिलेगा। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कल परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल, साहित्य, कला, संस्कृति और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवांवित करने वालों को राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाता है। जिसमें पुरस्कार के लिए इस बार जिन 15 लोगों के नामों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
देहरादून: छह नवंबर को परेड ग्राउंड में जनसभा और धनतेरस पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान, होंगी अलग-अलग रूट और पार्किंग
विज्ञापन
उसमें चिकित्सा क्षेत्र में पद्यश्री डॉ. जीवन सिंह तितियाल, खेल में भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट, एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में 60 किग्राभार वर्ग में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली निकिता चंद, जापान में हुए एशियन गेम्स में बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतने वाले कपिल पोखरिया, उद्यमी मनमोहन भारद्वाज, फिल्म जगत से हिमानी शिवपुरी, लोक जागर गायिका हेमा नेगी करासी, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में डाॅ. गिरीश रंजन तिवारी, सामाजिक क्षेत्र में अनीता थपलियाल शर्मा, पर्यावरण के क्षेत्र में सुरेश भाई और सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए कश्मीर सिंह को सम्मानित किया जाएगा।