{"_id":"6af349a81a89b35bab082389","slug":"harish-rawat-hits-back-says-bjp-has-yet-to-produce-government-order-regarding-leave-for-friday-prayers-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हरीश रावत का पलटवार, कहा- भाजपा आज तक जुमे की नमाज की छुट्टी का शासनादेश नहीं दिखा पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हरीश रावत का पलटवार, कहा- भाजपा आज तक जुमे की नमाज की छुट्टी का शासनादेश नहीं दिखा पाई
Tue, 10 Nov 2026 10:15 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:15 PM IST
सार
चुनाव से पहले फिर से सोशल मीडिया पर कांग्रेस सरकार के समय 29 दिसंबर 2016 को जुमे की नमाज की छुट्टी घोषित करने का पत्र सामने आने से सियासत गरमाने लगी है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस सरकार के समय जुमे की नमाज की छुट्टी घोषित करने के मामले में भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, 10 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लेकिन आज तक छुट्टी का शासनादेश या अधिसूचना नहीं दिखा पाई। छुट्टी चिट्ठी से नहीं अधिसूचना जारी होती है।
विज्ञापन
चुनाव से पहले फिर से सोशल मीडिया पर कांग्रेस सरकार के समय 29 दिसंबर 2016 को जुमे की नमाज की छुट्टी घोषित करने का पत्र सामने आने से सियासत गरमाने लगी है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा पिछले 10 साल से सत्ता में है, लेकिन आज तक छुट्टी का कोई शासनादेश या अधिसूचना दिखा पाई, जिसमें जुमे की नमाज के लिए छुट्टी देने की बात हो।
विज्ञापन
UK Top News: लगातार हत्याओं से दहला दून, गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद, योगनगरी में सीएम की बड़ी घोषणाएं
विज्ञापन
यदि छुट्टी की अधिसूचना जारी होती तो सरकारी विभागों व संस्थानों के पास भी पहुंचा होगा। कोई तो अधिसूचना दिखाए। उन्होंने तंज किया कि चिट्ठी किसी से भी लिखवाई जा सकती है। सत्ता की इतनी ही हनक है कि किसी से प्रेम पत्र भी लिखवा सकते हैं।