{"_id":"6ad515c5ffea92ce4d0d5e97","slug":"dehradun-amar-ujala-musical-night-on-october-26-with-jassie-gill-and-babbal-rai-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: 26 अक्तूबर को सजेगी संगीत की महफिल, जस्सी गिल और बब्बल राय बिखेरेंगे सुरों का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: 26 अक्तूबर को सजेगी संगीत की महफिल, जस्सी गिल और बब्बल राय बिखेरेंगे सुरों का जादू
Mon, 19 Oct 2026 12:27 AM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:27 AM IST
सार
कार्यक्रम का आयोजन 26 अक्तूबर को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफरन लीफ में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास द्वारा होगा।
विज्ञापन
अमर उजाला म्यूजिकल नाइट में पहुंचेंगे जस्सी गिल और बब्बल राय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संगीत प्रेमियों के लिए देहरादून में एक यादगार शाम सजने जा रही है। अमर उजाला और श्री दुर्गा मेटालिक्स के संयुक्त तत्वावधान में म्यूजिकल स्टार नाइट ‘संगीत का उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस खास शाम में मशहूर पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राय अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन 26 अक्तूबर को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफरन लीफ में किया जाएगा। इस म्यूजिकल नाइट में संगीत, मनोरंजन और पंजाबी गीतों का शानदार संगम देखने को मिलेगा। दोनों लोकप्रिय कलाकार अपनी सुरीली आवाज और दमदार परफॉर्मेंस से शाम को यादगार बनाएंगे।
विज्ञापन
ये हैं प्रायोजक
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक दुर्गा मेटालिक्स होंगे, नॉलेज पार्टनर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी, पावर्ड बाई हाइप, सह प्रायोजक रहेगे मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, आदित्य ग्रीन पॉवर, कॉसवेदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, आहूजा ट्रेडर्स और वेन्यू पार्टनर होटल सैफरन लीफ और रेडियो पार्टनर रेड एफएम।
विज्ञापन
केवल पास से मिलेगी प्रवेश की अनुमति
कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास द्वारा होगा। कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी और पास के लिए इच्छुक लोग 8954886182 और 7617402224 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।