फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Birthday Yamunotri Dham Priests Offer Prayers for CM Pushkar Singh Dhami Long Life on His Birthday

सीएम धामी बर्थडे: यमुनोत्री मंदिर में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हुई पूजा-अर्चना, दीर्घायु के लिए प्रार्थना

Wed, 16 Sep 2026 08:08 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: Renu Saklani Updated Wed, 16 Sep 2026 08:08 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर यमुनोत्री धाम में धार्मिक अनुष्ठान किया गया। धाम के पुजारियों ने पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन
CM Dhami Birthday Yamunotri Dham Priests Offer Prayers for CM Pushkar Singh Dhami Long Life on His Birthday
सीएम धामी के जन्मदिन पर यमुनोत्री में पूजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बड़कोट में 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर यमुनोत्री धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। यमुनोत्री धाम के रावल श्री पुरुषोत्तम उनियाल समेत मंदिर के अन्य पुजारियों ने पूजा संपन्न कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना की गई।

विज्ञापन

पुजारियों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर यमुनोत्री धाम में यह धार्मिक आयोजन किया गया।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना की। राष्ट्र व समाज के हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों से उनके जीवन में यश और गौरव की कामना करते हुए पीएम ने कहा कि उनके अनुभव, समर्पण, दूरदर्शिता से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...विडंबना: एनएसए डोभाल के गांव में अपने स्कूल भवन को तरस रहे बच्चे, अब किसी ग्रामीण के घर होती हैं कक्षाएं

उन्होंने कहा कि आज देश शक्ति की सप्तधारा के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। ऐसे में प्रदेश में सामर्थ्य, संसाधनों और जनशक्ति को नए आयाम देने का प्रयास अहम है। इस दिशा में सीएम धामी के सक्रिय योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed