फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A vehicle in Bobby Panwar convoy, which was on its way

Dehradun News: पूर्व मंत्री के पुतला दहन को जा रहे बॉबी पंवार के काफिले का वाहन खाई में गिरा

Wed, 28 Oct 2026 07:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 28 Oct 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
A vehicle in Bobby Panwar convoy, which was on its way
- धारना धार के पास सामने से आ रहे वाहन से टकराने के बाद हुआ हादसा, कुनैन निवासी युवक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। कथित ऑडियो प्रकरण में बुधवार को चकराता विधायक प्रीतम सिंह और उनके भाइयों का पुतला दहन करने त्यूणी जा रहे उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार के काफिले का वाहन धारना धार के पास खाई में जा गिरा। हादसे में ग्राम कुनैन निवासी विजयपाल राणा घायल हो गए। वाहन की सामने से आ रहे दूसरे वाहन से टक्कर होने के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चकराता पहुंचाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन तोमर ने बताया कि युवक के सिर में चोट आई है। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसके सिर पर टांके लगाए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed