फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Zaheer Khan: Technology Cannot Replace On-Field Decision-Making, Balance with Old-School Methods

आईपीएल 2027: आंकड़े या मैदान की समझ, क्या है असली हथियार? सीएसके के कोच जहीर खान ने बताया अपना कोचिंग मंत्र

Sat, 26 Sep 2026 11:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Sep 2026 11:57 AM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स के नए मुख्य कोच जहीर खान ने कहा कि आधुनिक क्रिकेट में तकनीक और आंकड़े जरूरी हैं, लेकिन दबाव में मैदान पर तुरंत फैसला लेने की क्षमता की जगह कोई तकनीक नहीं ले सकती। उन्होंने खिलाड़ियों को सशक्त बनाने और आधुनिक तरीकों के साथ पुराने क्रिकेटिंग नजरिये का संतुलन बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Zaheer Khan: Technology Cannot Replace On-Field Decision-Making, Balance with Old-School Methods
ऋषभ पंत से बात करते जहीर खान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स के नवनियुक्त मुख्य कोच जहीर खान का मानना है कि आधुनिक क्रिकेट में तकनीक और आंकड़ों की अहम भूमिका है, लेकिन दबाव वाली परिस्थितियों में मैदान पर मौजूद खिलाड़ी की समझ और तुरंत फैसला लेने की क्षमता की जगह कोई तकनीक नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि उनकी कोचिंग सोच खिलाड़ियों को सशक्त बनाने और आंकड़ों के साथ पुराने तरीकों का संतुलन बनाने पर आधारित होगी। सोमवार को पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने स्टीफन फ्लेमिंग के जुलाई में पद छोड़ने के बाद जहीर को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया था। यह किसी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में जहीर की पहली जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को सशक्त बनाने पर जोर
जहीर ने फ्रेंचाइजी के यूट्यूब चैनल पर कहा, 'एक अच्छा श्रोता, वास्तविकता को समझने वाला और खिलाड़ियों को पूरी तरह सशक्त बनाने वाला कोच। मेरे लिए यह टी20 क्रिकेट के दबाव और नई परिस्थितियों को समझने के बारे में है।' उन्होंने कहा, 'हर साल खेल विकसित हो रहा है और उससे आगे रहने की जरूरत है। जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो सीएसके ने वर्षों से यही किया है। उसने परिस्थितियों को समझा और उनके अनुसार खुद को ढाला है।' जहीर 2025 आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर थे। इससे पहले वह 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के साथ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट और बाद में ग्लोबल हेड ऑफ डेवलपमेंट की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीक पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता से बचें
युवा खिलाड़ियों को आंकड़ों और विश्लेषण पर जरूरत से ज्यादा निर्भर न रहने की सलाह देते हुए जहीर ने कहा कि मैदान पर परिस्थिति को तुरंत समझना और उसके अनुसार खुद को ढालना सबसे अहम है। उन्होंने कहा, 'जब आप युवाओं और क्रिकेट की बात करते हैं तो यह इस बारे में है कि आप मैदान पर क्या करते हैं। आप कितनी जल्दी परिस्थिति को समझते हैं और उसके अनुसार खुद को ढालते हैं।' जहीर ने कहा, 'आधुनिक क्रिकेट में तकनीक बड़ी भूमिका निभा रही है और इससे मैदान पर सोचने की क्षमता का काफी हिस्सा प्रभावित हो रहा है। अनुकूलन क्षमता और परिस्थिति की समझ बहुत महत्वपूर्ण है।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे लिए खिलाड़ियों के बीच बातचीत और उन बातचीत के जरिए सीखने को बढ़ावा देना जरूरी है। यह एक तरह से पुराने तरीके की सोच है। अगर आप मौजूदा समय की चीजों को मैदान पर फैसले लेने की क्षमता के साथ संतुलित कर पाते हैं तो यह एक अच्छा मेल होगा।'
विज्ञापन

हर परिस्थिति का फैसला अलग
जहीर ने तकनीक की सीमाओं को समझाते हुए कहा कि कोई भी सॉफ्टवेयर सामान्य समझ और खेल के बदलते हालात के मुताबिक फैसला लेने की क्षमता की जगह नहीं ले सकता। उन्होंने कहा, 'तकनीक, आंकड़ों का इस्तेमाल करना और चीजों का विश्लेषण करना बहुत जरूरी है। लेकिन जब मैदान पर उतरकर उसे लागू करने की बात आती है तो आपके पास परिस्थिति को समझने की क्षमता होनी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'आपको दबाव, परिस्थिति और कई बार सामान्य समझ को भी ध्यान में रखना होता है। हर मैच अलग होता है। किसी एक परिस्थिति के लिए हर मैच की तुलना पिछले मैच से नहीं की जा सकती।' जहीर ने कहा, 'तकनीक आपको वहां तक नहीं ले जा सकती। अभी ऐसी कोई तकनीक नहीं है जो खेल के साथ-साथ बदलती परिस्थिति में आपके साथ चल रही हो। मैदान पर आप ही जिम्मेदार हैं और फैसला भी आपको ही लेना है। इसलिए आपको इसी सोच और रवैये के साथ तैयार रहना होगा।'

धोनी की सलाह होगी अहम
आईपीएल 2025 के लिए सीएसके के तत्काल रोडमैप पर बात करते हुए जहीर ने कहा कि अनुभवी एमएस धोनी का मार्गदर्शन अहम रहेगा। उन्होंने युवा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और टीम में मौजूद अनुभव का भी जिक्र किया। जहीर ने कहा, 'यह एक व्यवस्थित फ्रेंचाइजी है। कई वर्षों से बहुत सारी प्रक्रियाएं पहले से मौजूद हैं। एमएस का मार्गदर्शन बहुत महत्वपूर्ण होगा। टीम प्रबंधन का विजन भी आगे की दिशा तय करने में उतना ही महत्वपूर्ण होगा।' उन्होंने कहा, 'यह नया सेटअप है, इसलिए सीखने की प्रक्रिया होगी। युवा कप्तान किस तरह जिम्मेदारी संभालता है और खुद को सशक्त बनाता है, यह भी महत्वपूर्ण होगा। टीम में मौजूद अनुभव को किस तरह अपने तरीके से नेतृत्व करने और फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने वाले विचार समूह में बदला जा सकता है, इस पर भी काम करना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed