फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Waqar Younis Not Convinced By India Star Jasprit Bumrah In Test Format

क्या बुमराह हैं टेस्ट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज?: वकार यूनिस का जवाब फैंस को नहीं आएगा रास, प्रदर्शन पर की बात

Thu, 29 Oct 2026 04:55 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 29 Oct 2026 04:55 PM IST
सार

  • वकार यूनिस ने जसप्रीत बुमराह को वनडे और टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया, लेकिन कहा कि टेस्ट क्रिकेट में उन्हें अभी बहुत कुछ साबित करना बाकी है।
  • उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह के मैच जिताऊ प्रदर्शन की भी सराहना की।

विज्ञापन
Waqar Younis Not Convinced By India Star Jasprit Bumrah In Test Format
वकार यूनिस-जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनके प्रदर्शन को लेकर अपनी राय भी रखी है। वकार का मानना है कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में बुमराह मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्हें अभी काफी कुछ साबित करना बाकी है। वकार यूनिस के मुताबिक, बुमराह ने वनडे और टी20 क्रिकेट में दबाव की परिस्थितियों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग बनाता है। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में उनके सीमित अनुभव के कारण वकार उन्हें इस प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Waqar Younis Not Convinced By India Star Jasprit Bumrah In Test Format
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
सफेद गेंद के क्रिकेट में बुमराह का कोई जवाब नहीं
  • शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान वकार यूनिस ने कहा कि मौजूदा दौर में सफेद गेंद के क्रिकेट में बुमराह के स्तर का कोई दूसरा गेंदबाज नजर नहीं आता। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में उनकी तुलना मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों से करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रारूप में कई अन्य गेंदबाज भी हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
  • वकार ने कहा, 'सफेद गेंद के क्रिकेट में बुमराह के समान स्तर का कोई आधुनिक गेंदबाज नहीं है। टेस्ट क्रिकेट को अलग रखिए, क्योंकि वहां उन्हें अभी बहुत कुछ साबित करना है। उन्होंने इस प्रारूप में उतना क्रिकेट नहीं खेला है। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे कई गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के कुछ गेंदबाजों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।'
  • उन्होंने आगे कहा कि टी20 और वनडे क्रिकेट में बुमराह का प्रभाव सबसे ज्यादा मायने रखता है। वह मुश्किल परिस्थितियों में हमेशा टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं और यही किसी बड़े खिलाड़ी की पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Waqar Younis Not Convinced By India Star Jasprit Bumrah In Test Format
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में बुमराह के प्रदर्शन को किया याद
वकार यूनिस ने टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में बुमराह के प्रदर्शन की भी तारीफ की। न्यूयॉर्क में खेले गए इस मैच में बुमराह ने पाकिस्तान के अहम बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को आउट कर मुकाबले का रुख भारत की ओर मोड़ दिया था। भारतीय टीम ने कम स्कोर वाले इस रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की थी।

वकार ने कहा, 'जब भी कोई भारतीय कप्तान मुश्किल में होता है, तो वह गेंद बुमराह को सौंपता है। न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के पास हारने की कोई वजह नहीं थी। जरूरी रन रेट नियंत्रण में था। बुमराह ने जिस ओवर में रिजवान को आउट किया, वही मुकाबले का निर्णायक पल साबित हुआ।' उन्होंने कहा कि मैच का रुख बदलने वाले खिलाड़ी किसी भी टीम के लिए बेहद अहम होते हैं। ऐसे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से टीम के दूसरे सदस्यों को भी बेहतर करने और उनके स्तर तक पहुंचने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

Waqar Younis Not Convinced By India Star Jasprit Bumrah In Test Format
बुमराह और गिल - फोटो : BCCI
चोट और वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण कम खेले टेस्ट
जसप्रीत बुमराह का टेस्ट करियर चोटों और वर्कलोड मैनेजमेंट से काफी प्रभावित रहा है। पीठ की समस्या के कारण उन्हें कई बार मैदान से दूर रहना पड़ा है। इसके अलावा, अहम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट और सीरीज को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन ने भी कई मौकों पर उनके कार्यभार को नियंत्रित किया है। इसी वजह से बुमराह अपने कई समकालीन तेज गेंदबाजों की तुलना में कम टेस्ट मैच खेल पाए हैं। हालांकि, जब भी उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका मिला है, उन्होंने अपनी सटीक लाइन-लेंथ, अनोखे एक्शन और विकेट लेने की क्षमता से प्रभावित किया है।

Waqar Younis Not Convinced By India Star Jasprit Bumrah In Test Format
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI
क्या टेस्ट क्रिकेट में बुमराह को अभी बहुत कुछ साबित करना है?
  • वकार यूनिस की टिप्पणी ने टेस्ट क्रिकेट में बुमराह की जगह को लेकर बहस छेड़ दी है। एक ओर यह सही है कि बुमराह ने मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों की तुलना में कम टेस्ट मैच खेले हैं। दूसरी ओर, कम मैच खेलने के बावजूद उनका प्रदर्शन उनकी असाधारण क्षमता को दर्शाता है।
  • बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत जैसी अलग-अलग परिस्थितियों में अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदला है। उनकी गेंदबाजी में गति, उछाल, सटीकता और मुश्किल समय में विकेट निकालने की क्षमता का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।
  • ऐसे में वकार यूनिस की यह बात कि बुमराह को टेस्ट क्रिकेट में अभी बहुत कुछ साबित करना है, उनके सीमित टेस्ट अनुभव के संदर्भ में देखी जा सकती है। हालांकि, उनके प्रदर्शन और मैच जिताने की क्षमता को देखते हुए उन्हें टेस्ट क्रिकेट के शीर्ष गेंदबाजों में शामिल करने से इनकार करना भी आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed