फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Opens Up on 15,000 ODI Runs, Fitness, Mindset, World Cup Goal and Shubman Gill

विराट कोहली ने खोला दिल: शतक, 15 हजार रन और वर्ल्ड कप का सपना; हर मुद्दे पर पूर्व कप्तान ने की खुलकर बात

Sun, 27 Sep 2026 11:04 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 27 Sep 2026 11:04 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक और 15 हजार वनडे रन पूरे करने के बाद विराट कोहली ने फिटनेस, मानसिक मजबूती और अपने करियर के लक्ष्य पर खुलकर बात की। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को टीम के लिए पूरी तरह समर्पित रहने की सलाह दी और शुभमन गिल की बल्लेबाजी व कप्तानी की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
Virat Kohli Opens Up on 15,000 ODI Runs, Fitness, Mindset, World Cup Goal and Shubman Gill
विराट कोहली - फोटो : IANS

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने अपने करियर, 15 हजार वनडे रन पूरे करने, फिटनेस, मानसिक तैयारी और युवा खिलाड़ियों को लेकर खुलकर बात की। कोहली ने इस मुकाबले में 15,000 वनडे रन भी पूरे किए और इस आंकड़े तक सबसे तेज पहुंचने वाले बल्लेबाज बने।
विज्ञापन

उपलब्धियों पर नहीं रहता ध्यान
15 हजार वनडे रन पूरे करने पर कोहली ने कहा कि उनका ध्यान कभी भी व्यक्तिगत उपलब्धियों पर नहीं रहा। उनका मकसद हमेशा परिस्थितियों को समझकर टीम के लिए अपना काम करना रहा है। कोहली ने कहा, 'मेरा ध्यान कभी इन उपलब्धियों पर नहीं रहा। मैं सिर्फ स्थिति को समझने और टीम के लिए अपना काम करने पर ध्यान देता हूं। उपलब्धियां अपने आप आती हैं।' उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेलने और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं। कोहली ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और मिले अवसरों के लिए ईश्वर के प्रति आभार को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'फ्री माइंड' के लिए फिट शरीर जरूरी
  • अपनी निरंतरता के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा कि खेल की समझ के साथ-साथ इस उम्र और करियर के पड़ाव पर फिटनेस बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि वह मानसिक रूप से तरोताजा रहने और वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करते हैं।
  • कोहली ने कहा कि वह अपने खेल में एक या दो गियर ऊपर जाने की चुनौती पर काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक करियर के इस पड़ाव पर अपने खेल का नया वर्जन तलाशना उन्हें उत्साहित करता है।
  • उन्होंने कहा, 'मेरे लिए फ्री माइंड के साथ खेलने के लिए फिट शरीर जरूरी है। मैं शारीरिक रूप से फिट रहता हूं और उसके बाद उस तरह से खेल की कल्पना कर पाता हूं, जिस तरह खेलना चाहता हूं।'
विज्ञापन

करियर के इस पड़ाव पर भी खुद को चुनौती दे रहे कोहली
कोहली ने कहा कि अब उनका लक्ष्य सिर्फ रन बनाना नहीं, बल्कि मैदान पर हर संभव तरीके से योगदान देना है। वह खुद को फिट रखने के साथ-साथ फील्डिंग में भी पूरी ऊर्जा लगाने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें मौका मिले, वह दबाव या चिंता के बजाय खुशी के साथ मैदान पर उतरना चाहते हैं। उनका लक्ष्य सकारात्मक क्रिकेट खेलना है, लेकिन लापरवाही के साथ नहीं।

कोहली ने कहा, 'मैंने खुद से वादा किया है कि मैं सकारात्मक क्रिकेट खेलूंगा, क्योंकि मैं ऐसा कर सकता हूं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं लापरवाह शॉट खेलूं। एक पेशेवर और अनुभवी खिलाड़ी के तौर पर मुझे इस संतुलन को बनाए रखना चाहिए।'

'मैं बहुत खुश और आभारी हूं'
अपने मौजूदा जीवन और करियर के बारे में कोहली ने कहा कि वह इस समय बेहद खुश और आभारी हैं। उन्होंने कहा कि शोहरत और लोगों का प्यार मिलने के बाद खिलाड़ी कभी-कभी यह भूल सकते हैं कि उन्होंने शुरुआत कहां से की थी। कोहली ने कहा कि बचपन से लेकर भारतीय टीम के लिए खेलने तक के सफर को याद करने पर उन्हें अपने जीवन को लेकर बेहद कृतज्ञता महसूस होती है। उन्होंने कहा, 'मैं भारत के लिए खेलते हुए हर मिनट का आनंद लेता हूं। मैं समझता हूं कि यह भी संभव था कि मैं भारत के लिए कभी नहीं खेलता। लेकिन मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने, बड़े दर्शकों के सामने खेलने और टीम के लिए अपना काम करने के ये शानदार पल जीने का मौका मिल रहा है।'

युवा खिलाड़ियों को कोहली की सलाह
युवा क्रिकेटरों को संदेश देते हुए कोहली ने कहा कि उन्हें मैदान के बाहर की चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। मैदान पर पहुंचने के बाद उनका पूरा ध्यान खेल पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को टीम के लिए अपना शरीर पूरी तरह झोंक देना चाहिए और किसी भी स्थिति में बहाने नहीं बनाने चाहिए। कोहली ने कहा, 'जब आप मैदान पर उतरते हैं तो यही सब कुछ होना चाहिए। अगर आपको 150 की रफ्तार से बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में चार डबल रन लेने पड़ें, तो आपको लेने होंगे। कोई बहाना नहीं होना चाहिए।'

शुभमन गिल के साथ साझेदारी पर क्या बोले कोहली?
शुभमन गिल के साथ अपनी बल्लेबाजी साझेदारी को लेकर भी कोहली ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि गिल खेल को समझने और अलग-अलग परिस्थितियों से टीम को जीत दिलाने की सही सोच रखते हैं। कोहली के मुताबिक, जब दो बल्लेबाजों को पता हो कि टीम के लिए क्या करना है तो साझेदारी बनाना मुश्किल नहीं होता।

उन्होंने कहा, 'वह दुनिया के शीर्ष वनडे बल्लेबाज हैं। उन्हें ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। हमारा काम सिर्फ साझेदारियां बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि हम टीम में मौजूद क्षमता और प्रतिभा के साथ न्याय करें।' कोहली ने गिल की कप्तानी की भी तारीफ की और कहा कि जब मैदान पर उन्हें किसी मदद की जरूरत होगी, तो वह हमेशा उनके लिए उपलब्ध रहेंगे।

विश्व कप पर भी है नजर
कोहली ने कहा कि वनडे विश्व कप में अभी एक साल का समय है और उनका लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है। वह आने वाले मैचों में अपने खेल के अलग-अलग पहलुओं पर लगातार काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद को फिट रखते हुए आखिरी 15 ओवर में बाउंड्री से बाउंड्री तक दौड़ने, इनर रिंग में फील्डिंग करने और मैदान पर अपनी पूरी ऊर्जा दिखाने की कोशिश करेंगे। कोहली ने कहा कि उनके पास इस फॉर्मेट में खेलने के लिए अभी समय है और वह हर दिन का आनंद लेना चाहते हैं। जब भी मौका मिले, उनका लक्ष्य बिना किसी दबाव के अपना स्वाभाविक खेल खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed